सर्दियों में अगर सेहत का ध्यान न रखा जाए तो जानलेवा भी हो सकता है और ऐसी कई बीमारियां हैं जो इसी मौसम में सबसे ज्यादा अपनी चपेट में लेती हैं। बेहतर है कि पहले से ही ख्याल रखा जाए और स्वस्थ रहें। जानिए कौन सी बीमारियो से बचने की जररूत सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
2 of 9
सर्दी जुखाम- इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि समय समय पर अपने हाथ धोते रहें क्योंकि इससे वो किटाणु मरते रहेंगे जो आपके हाथों के जरिए आपके शरीर में जा सकते थे और बीमार कर सकते थे। अगर सर्दी हो गई है तो रुमाल की बजाए नापकिन या टिशू का इस्तेमाल करें और तुरंत का तुरंत फेंकते जाएं। भाप लेना न भूलें, फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
3 of 9
गला खराब- सर्दियों में यह आम समस्या बन जाती है लेकिन इससे बचने के लिए अच्छा रहेगा अगर आप गर्म और सर्दी के बीच बार बार अंदर बाहर न करें। साथ ही गुनगुने पानी से गरारा भी करें।
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
4 of 9
अस्थमा- यानी दमा का एक मुख्य कारण ठंडी हवा ही होती है। ऐसे में सांस लेने में भी दिक्कत होती है और पाइप से सांस लेने की जरूरत पड़ती है। इसलिए दमा के मरीजों को सर्दियों में खासकर अपना ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
5 of 9
नोरोवायरस- यह एक खास तरह का वायरस है जो वैसे तो साल में कभी भी असर कर सकता है लेकिन सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाता है और उल्टियों का कारण बनता है। यह पेट में संक्रमण पैदा करता है और इसी वजह से उल्टियों पर उल्टियां होती हैं। ऐसा अगर हो जाए तो इंसान को ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल चीजों का सेवन करना चाहिए। बच्चों और बूढ़ों में इसका खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
6 of 9
गठिया- जिन लोगों को गठिया की शिकायत होती है उनके लिए यह मौसम अच्छा नहीं रहता क्योंकि सर्दियों में दर्द बढ़ जाता है इसलिए बेहतर रहेगा अदगर पहले से ही पूरा ध्यान रखें और ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनें। सिकाई करते रहेंगे तो और आराम मिलेगा।
विज्ञापन
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
7 of 9
हार्ट अटैक- सिर्फ ये बीमारियां ही नहीं दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इसी कराण दिल पर ज्यादा जोर पड़ता है। शरीर को गर्म रखने के लिए दिल को और ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है इसलिए हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। अच्छा रहेगा कि घर के अंदर गर्म माहौल में रहें,कमरे का तापमान 21 सेंटीग्रेड रखें और गर्म पानी की बोतल इस्तेमाल करें।
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
8 of 9
रूखी त्वचा- सर्दियों में त्वचा का रूखापन बढ़ जाता है। जरूरी है कि सर्दियों में समय समय पर मॉइश्चराइजर या लोशन लगाते रहें। होंठों पर भी मलाई लगाते रहें। गर्म पानी के बजाए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें क्योंकि ज्यादा गर्म पानी त्वचा को और सूखा बनाता है। साथ ही बालों को भी रूखा करता है इसलिए गर्म पानी से बाल न धोएं।
सर्दियों में ज्यादा असरदार हो जाती हैं ये बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान
9 of 9
फ्लू- 65 साल और उससे ऊपर के लोगों की जान को फ्लू से खतरा रहता है। खासकर उन्हें जिन्हें किडनी की बीमारी या मधुमेह हो। फ्लू के इंजेक्शन लगाना न भूलें क्योंकि ये आपको एक साल तक इस बीमारी से बचाता है।