नींद का विज्ञान अपने आप में बेहद दिलचस्प है और नींद की सीक्रेट्स पिछले कुछ सालों में ही सामने आ रही हैं।
आज तक वैज्ञानिक ठीक-ठीक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि नींद में हमारा दिमाग किस तरह काम करता है, हमें सपने क्यों आते हैं और उन सपनों के क्या मायने हैं।
इसके बावजूद नींद को लेकर कई दिलचस्प बातें पता चली हैं और बीबीसी फ्यूचर ऐसी 10 दिलचस्प और अहम बातों को आपके लिए लाया है।
साभारः बीबीसी
विज्ञापन
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
2 of 11
परिचित सुगंध: नींद के वक्त अगर आस पास परिचित सुगंध हो तो इस दौरान आपकी यादाश्त बेहतर होती है। आपमें किसी काम को सीखने की प्रवृति बेहतर होती है। फोटोः गेटी इमेज
विज्ञापन
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
3 of 11
शरीर का कांपना: नींद के दौरान जिन लोगों का शरीर रह रहकर कांपता या झटके खाता है, वह आम बात है। इन्हें हिप्निक जर्क कहते हैं और इनका कोई नुकसान नहीं होता है।
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
4 of 11
डिजरीडू से अच्छी नींद: एक अध्ययन के अनुसार यदि ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों का वाद्य डिजरीडू (बासुरी जैसा पर कई फुट लंबा विंड इस्ट्रयूमेंट) बजाएँ तो सांस लेने वाली मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इसके बजाने वालों को बहुत अच्छे से नींद आती है।
विज्ञापन
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
5 of 11
झपकी लेने का समय: सोने के लिहाज से प्राकृतिक तौर पर झपकी लेने का समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच होना चाहिए जिससे रचनात्मकता बढ़ती हैं। हालाँकि, इस समय के बाद ली गई झपकी आपकी ऊर्जा से जल्द 'रेसटोर' करती है।
विज्ञापन
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
6 of 11
कुछ के लिए चार घंटे काफी: हाल ही में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि जीन म्यूटेशन के कारण जिन लोगों में डीईसी2 जीन होती है, उनके लिए केवल चार घंटे सोना काफी होता है। इतनी नींद के बाद भी वे भरपूर ऊर्जा से पूरे दिन काम कर लेते हैं। ध्यान इस बात का रखना चाहिए कि ऐसा हर व्यक्ति में नहीं होता और हमें अपने शरीर और उसके नींद के पैटर्न को समझना चाहिए।
विज्ञापन
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
7 of 11
आठ घंटे की नींद जरूरी: प्राकृतिक रूप से केवल 5 प्रतिशत लोग ही कम नींद लेने वाले होते हैं। ज्यादातर लोगों को रोजाना आठ घंटे की नींद की जरूरत होती है। लेकिन हममें से 30 फीसदी लोगों को प्रति रात छह घंटे से कम नींद मिलती है।
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
8 of 11
यादाश्त व्यवस्थित करने का समय: नींद पर एक थ्योरी यह है कि नींद के दौरान हमारा दिमाग यादाश्त को सही से व्यवस्थित करता है। शायद कटु अनुभवों से निपटने में भी नींद हमारी मदद करती है।
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
9 of 11
सपनों का वीडियो: कुछ विशेषज्ञों ने लोगों के दिमाग की सक्रियता के आधार पर उनके देखे गए यूट्यूब वीडियो को रीकन्सट्रक्ट किया है। माना जा रहा है कि इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए एक दिन हमारे सपने को भी रीकन्सट्रक्ट किया जा सकेगा।
नींद के ये सीक्रेट्स जानकर आप भी चौंक जाएंगे
10 of 11
कम नींद का हल: सैन्य अनुसंधानों के मुताबिक अगर आप पहले से ही कुछ ज्यादा देर तक सो लें, तो बाद में कम नींद का आप पर ज्यादा असर नहीं होगा।
छह घंटे से कम नींद, नशे जैसी हालत: अगर आप लगातार 12 रातों तक छह घंटे से कम सोते रहे हैं, तो आपकी चुस्ती और चेतना वैसी ही होगी जैसे कि आपके रक्त में 0।1 प्रतिशत अल्कोहल के बाद होगी। आपके बोलना साफ नहीं होगा, संतुलना बिगड़ा हुआ होगा और यादाश्त भी तेज नहीं होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आप नशे में होंगे!