घटती कामेच्छा, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी पौरुष संबंधी समस्याओं से छुटकारा चाहिए तो डाइट में एक बदलाव जरूर करें। डेलीमेल वेवबाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो पौरुष संबंधी समस्याओं कसे छुटकारे के लिए सीफूड का सेवन फायदेमंद है।
विज्ञापन
पौरुष बढ़ाने के लिए डाइट में जरूरी है ये चीजें
2 of 6
डेलीमेल पर प्रकाशित शोध में ग्रीक कार्डियोलॉजिस्ट एथानासियोस एंजेलिस ने अपने अध्ययन के आधार पर यह दावा किया है। उनके अनुसार, मछली, सलाद, ऑलिव ऑयल से बना भोजन और वाइन का एक ग्लास पुरुषों का पौरुष बढ़ाने के लिहाज से फायदेमंद है।
विज्ञापन
पौरुष बढ़ाने के लिए डाइट में जरूरी है ये चीजें
3 of 6
उनका दावा है कि समुद्री भोजन के सेवन से रक्त कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और शरीर के निचले हिस्से में रक्त संचार तेज होता है जिससे पौरुष संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
पौरुष बढ़ाने के लिए डाइट में जरूरी है ये चीजें
4 of 6
डॉ. एंजेलिस का मानना है कि समुद्री भोजन के सेवन से न केवल पौरुष बढ़ता है बल्कि यह बेहतरीन एंटीएजिंग डाइट है। इसके सेवन से दिल दुरुस्त रहता है और कैंसर का रिस्क कम होता है।
विज्ञापन
पौरुष बढ़ाने के लिए डाइट में जरूरी है ये चीजें
5 of 6
पौरुष बढ़ाने के लिए एंजेलिस ने समुद्री भोजन के अलावा नट्स, अनाज के सेवन पर भी बल दिया है। उन्होंने सप्ताह में एक बार रेडमीट और वाइन के छोटे ग्लास को भी इस मामले में फायदेमंद माना है।
उनका मानना है कि समुद्री भोजन के सेवन को वियाग्रा के विकल्प के तौर पर मानना भी गलत नहीं होगा। डॉ. एंजेलिस ने अपने अध्ययन विएना में यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवास्कुलर इमेजिंग सम्मेलन में पेश किया है।