फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

Fri, 22 Jan 2016 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सर्दियां आते ही लोग घरों में रहने लगते हैं और खुद को ठंड से बचाने के लिए बहुत सी आदतों को भूल जाते हैं जो कि खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

2 of 8
रोजाना सुबह उठकर जिम जाने वाले या फिर टहलने वाले ठंड की वजह से सुबह देर से उठने लगते हैं। जिससे सुबह की जॉगिंग या जिम जाने से कतराते हैं। जोकि वास्तव में गलत है। किसी भी तरह का वर्कआउट शरीर में कुछ इसतरह के हार्मोन्स पैदा करता है जो आपको खुश और फिट रखता है। इसलिए अगर सुबह उठकर ऐसा ना कर पा रहे हों तो शाम को थोड़ा वक्त जरुर निकालें।
विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

3 of 8
बहुत से लोग ठंड से डरकर पूरा-पूरा दिन घर के अंदर खुद को बंद करके रखते हैं। क्योंकि बाहर ठंड है इसलिए रजाई में छिपकर पूरा समय टीवी के सामने बिता देते हैं, जोकि गलत है। ये सबसे बड़ी गलती आप सर्दियों में करते हैं। दोस्तों के साथ थोड़ा समय सूरज की रोशनी में बैठें या फिर एक वॉक भी सही रहेगी।

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

4 of 8
कई लोग ठंड में बहुत ज्यादा सोने लगते हैं। ठंडा मौसम वैसे भी शरीर को थोड़ा आलसी बना देता है। आप खुद भी महसूस करेंगे कि गर्मियों की अपेक्षा ठंड में कुछ ज्यादा ही सो रहे हैं। बहुत ज्यादा सोना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

5 of 8
सर्दियों में लोग बहुत ज्यादा गर्म और मसालेदार खाना खाने लगते हैं। ये खाना भले ही आपको थोड़ी देर के लिए गर्मी देगा लेकिन इसको पचाने में आपको समय लगेगा जोकि ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

6 of 8
कई लोग सर्दियों में शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए बहुत ज्यादा शराब पीने लगते हैं। ये आपके सिस्टम को कमजोर कर देगा।

विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

7 of 8
गर्मी के लिए गर्म पानी से नहाने लगते हैं। वैसे तो इस मौसम में गर्म पानी से नहाना ठीक रहता है लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाना त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। गुनगुने पानी से नहाए तो बेहतर रहेगा और इसके तुरंत बाद माश्चराइजर लगाना ना भूलें।

विज्ञापन

सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी कर सकता है नुकसान, ना करें ये लापरवाही

8 of 8
सर्दियां हर समय त्वचा पर हमला करती रहती है तो इसका खास ख्याल रखें। हमेशा पानी का प्रयोग करने के बाद माश्चराइजर का प्रयोग जरुर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें