फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

विज्ञापन
1 of 9
शादी का रिश्ता जितना अहम उतना ही नाजुक होता है। अगर इसमें समय समय पर प्यार औऱ नयापन न लाया जाए तो नीरसता हो सकती है। शादशुदा जोड़ों को या जिनकी शादी होने वाली है उन्हें, ये कुछ काम जरूर करने चाहिए जिनसे रिश्तें में प्यार बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

2 of 9
कभी पत्नी मायके गई हुई है या पति ऑफिस के काम से शहर से बाहर है तो एक फोन ही बचता है जो आप दोनों को एक दूसरे से जोड़ेगा। ऐसे में फोन पर प्यारी प्यारी बातें करेंगे तो दूरी का पता ही नहीं चलगेा। वैसे जरूरी नहीं कि कोई एक शहर से बाहर हो तभी करें, ऑफिस में रहते हुए भी पत्नी को कॉल कर के पांच मिनट दिए जा सकते हैं। देखिएगा शाम को घर जाते ही आप पर कैसा प्यार बरसेगा।
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

3 of 9
घर पर रहते रहते आप भी बोर हो गए होंगे। जरूरी नहीं इसके लिए लंबी छुट्टी ही प्लान करें बल्कि कहीं आस पास की जगह भी घूमने जा सकते हैं। दो दिन की सैर भी आप दोनों के बीच के प्यार को फिर से जिंदा कर देगी।

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

4 of 9
कभी एक दूसरे की मालिश करने की सोची है? इसे काम की तरह न समझें बल्कि कभी कभी अपने थके हुए साथी को आराम देने के लिए अगर अपने मुलायम हाथों की मालिश दे देंगे तो आराम तो मिलेगा ही साथ ही उसके दिल में जो प्यार उमड़ेगा, वह आपके लिए ही अच्छा होगा।
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

5 of 9
ऐसा बिलकुल नहीं है कि खाना बनाना सिर्फ पत्नी की जिम्मेदारी है। छुट्टी के दिन पति चाहें तो पत्नी की पंसद का खाना पका कर उन्हें खुश कर सकते हैं। इससे भी अच्छा यह रहेगा कि आप दोनों मिल कर खाना बनाएं क्योंकि किचन का रोमांस भी खास होता है।
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

6 of 9
यकीन मानिए कभी कभी साथ में शावर के नीचे खड़े हो कर नहाने से प्यार बढ़ेगा। दिन भर की थकान के बाद जब गुनगुने पानी के नीचे आप दोनों होंगे तो सारी थकान मिट जाएगी। बीच बीच में थोड़ी शरारत थोड़ा खेल प्यार में तड़का लगाएगा।

विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

7 of 9
चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाए हम दोनों। जी हां, कभी यह भी आजमा कर देखिए। पब्लिक प्लेस पर ऐसे दिखाना कि आप एक दूसरे को जानते नहीं और फिर धीरे धीरे लाइन मारना या छेड़खानी करना आपके शादीशुदा जीवन में नयापन लाएगा। लेकिन याद रखें अंजान बन कर भी अपनी बीवी पर ही लाइन मारे, किसी और पर नहीं।

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

8 of 9
हम्म तो मर्दों को शॉपिंग करना थोड़ा पकाऊ लगता है लेकिन कभी कभी यह भी करना चाहिए। दोनों साथ में शॉपिंग करने जाएं, एक दूसरे की पसंद की चीजें लें और देखिए कैसे खुशियों की बहार आती है।
विज्ञापन

शादीशुदा जिंदगी में प्यार बनाए रखने के ये हैं 8 अचूक नुस्खे

9 of 9
कभी साथ में डांस करना ट्राई किया है? नहीं किया तो अब करें। क्या फरक पड़ता है अगर आप शाहिद कपूर या माधूरी जैसा डांस नहीं करते। एक दूसरे का हाथ पकड़ कर दो कदम चलना ही डांस हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें