फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

विज्ञापन
1 of 9
नवरात्र के दिनों में हर दिन एक नया सेलिब्रेशन है। कभी डांडिया तो कभी दुर्गा पूजा, दोस्त हों या रिश्तेदार, त्योहारों पर एक साथ सेलिब्रेट करने की तैयारियों के बीच खास दिखने की चाहत भला किसमें नहीं होगी। गरबा या डांडिया नाइट पर कैसी ड्रेस पहनें, कैसा मेकअप हो जैसी कई प्रकार की उधेड़बुन हमारे मन में चलती है।

विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

2 of 9
नवरात्र के अवसरों पर डांडिया के दौरान पूरी कोशिश होनी चाहिए कि आपकी ड्रेस जितनी स्टाइलिश हो उतनी ही आरामदायक भी हो जिससे आप बेहिचक डांस कर सकें। ऐसे में लहंगा-चोली से बेहतरीन ऑप्शन भला क्या होगा। यह मौके के हिसाब से पारंप‌रिक भी है और आरामदायक भी।
विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

3 of 9
मौसम भी ही कितना बेहतरीन हो लेकिन भीड़-भाड़ और डांस के दौरान पसीना आना वाजिब है। ऐसे में मेकअप के दौरान ध्यान रखें कि इसका बेस वाटरप्रूफ हो जिससे पसीने के साथ-साथ मेकअप न बहे।

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

4 of 9
आप चाहें तो ग्लॉसी या न्यूड मेकअप को भी तरजीह दे सकती हैं। इसके साथ-साथ गुलाबी, पीच या ब्राउन ब्लशर खूब फबेगा।
विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

5 of 9
रात के समय ब्लशर थोड़ा डार्क रखें और इसे गालों से कनपट्टी तक ब्रश से लगाएं। ध्यान रहे कि ब्लशर आपके स्किन टोन के हिसाब से ही हो।
विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

6 of 9
डांडिया नाइट पर खास लुक के लिए आप आंखों पर पर्पल, पिंक, ग्रीन, ब्लू या कॉपर शेड के आइशैडो ट्रइ कर सकती हैं जो पार्टी लुक के लिए परफेक्ट हैं। यह ध्यान रखें कि आइशैडो के शेड्स आपकी ड्रेस से मैच करें।
विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

7 of 9
आइब्रो के ठीक नीचे आप स्पार्कल्स भी लगा सकती हैं जिससे रात में आपका मेकअप ब्राइट लगेगा। लाइनर या काजल को बाहर की ओर निकालकर लगाने से भी आपका लुक चेंज हो जाएगा।

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

8 of 9
कुछ अलग दिखने की चाह है तो आप अपने बैक या गर्दन के खुले भाग पर फैंटेसी मेकअप भी करवा सकती हैं। इसमें मेंहदी, स्पार्कल्स और कई रंगों के प्रयोग से तरह-तरह की कलाकृतियां बनवा सकती हैं। सिके अलावा, चूडियों की जगह भी इनका प्रयोग आकर्षक लगेगा।

विज्ञापन

डांडिया पार्टी में दिखेंगे ऐसे तो हर कोई होगा इंप्रेस

9 of 9
आप अलग लुक के लिए अपनी हेयरस्टाइल के साथ थोड़े बदलाव जरूर करें। बालों के आगे भाग की कई चोटियां गुथ लें और पीछे से प्लेन चोटी या जूड़ा बनाएं या फिर आगे के बालों को कर्ल कराकर निकाल लें और पीछे चोटी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें