जानना चाहतें है कि लड़की आपको पंसद करती है या नहीं तो इन बातों पर ध्यान दीजिए। अगर लड़की आपसे बात करते वक्त अपने बालों के साथ खेलती रहती है तो यानी आप उसे पसंद हैं। चाहे वो पूरी तरह अपने बालों को एक तरफ से दूसरी तरफ लाना हो या बस उंगलियों को बालों में फेरते रहना। यह इशारा है कि वह आपका ध्यान खींचना चाहती है।
विज्ञापन
लड़की का हाल-ए-दिल बयां करते हैं उसके ये 7 इशारे, लड़के जरूर पढ़ें
2 of 7
अगर वो लड़की आपके साथ घूमने फिरने के लिए और वक्त बिताने के लिए तैयार रहती है तो इसका साफ मतलब है कि वो आपको पसंद करती है और उसे आपके साथ रहना अच्छा लगता है। फिर चाहे वह दोस्त के तौर पर हो या उससे बढ़ कर।
विज्ञापन
लड़की का हाल-ए-दिल बयां करते हैं उसके ये 7 इशारे, लड़के जरूर पढ़ें
3 of 7
लड़कियों का आंखों में आंखे डाल कर बात करने का मतलब है कि वे आपकी बात सुनना चाहती हैं। अगर वे आपसे आंखें चुराती हैं तो समझिए आपसे बात करने में उनकी दिलचस्पी नहीं है लेकिन अगर इसका उल्टा होता है तो इसका मतलब वो आपसे कह रही है कि आप उसे पसंद हैं और आपकी राय उसके लिए अहम है।
लड़की का हाल-ए-दिल बयां करते हैं उसके ये 7 इशारे, लड़के जरूर पढ़ें
4 of 7
लड़कियां उन लोगों से बात करने में वक्त नहीं बर्बाद करतीं जिन्हें वे पसंद नहीं करतीं और अगर वो आपसे अच्छे से बात कर रही हैं तो जाहिर है आप उन्हें पसंद हैं इसीलिए कर रही हैं। जरूरी नहीं इसे रोमांटिक अंदाज में ही लिया जाए, वह दोस्ती के नजरिए से भी ऐसा कर सकती है।
विज्ञापन
लड़की का हाल-ए-दिल बयां करते हैं उसके ये 7 इशारे, लड़के जरूर पढ़ें
5 of 7
कई बार लड़कियां मर्दों से बात करते वक्त अपनी आवाज की टोन ऊंची कर के बात करती हैं। यह बद्तमीजी के ढंग से नहीं बल्कि प्यार जताने के ढंग से होता है। यह भी इस बात का इशारा है कि वो आपको पसंद करती है। जिन लड़कियों की आवाज तेज पिच की होती है, उनमें एस्ट्रोजिन की मात्रा ज्यादा होती है। कई बार लड़कियां ऐसा जानबूझ के करती हैं तो कई बार उनकी आवाज ही ऐसी होती है।
विज्ञापन
लड़की का हाल-ए-दिल बयां करते हैं उसके ये 7 इशारे, लड़के जरूर पढ़ें
6 of 7
लड़कियां जानती हैं कि लड़कों को खुशमिजाज लड़कियों के साथ रहना ज्यादा अच्छा लगता है इसलिए लड़की अगर आपको पसंद करती है तो वो जरूर आपसे हंस कर बात करती होगी और पूरे समय आपके साथ खुश रहने की ही कोशिश करती होगी ताकि आप ये समझे कि वे खुशमिजाज है। लेकिन इसका यह मतलब मत निकालिएगा कि राह चलती कोई भी लड़की अगर आपको देख कर हंस दी तो वो आपकी तरफ आकर्षित है।
लड़की का हाल-ए-दिल बयां करते हैं उसके ये 7 इशारे, लड़के जरूर पढ़ें
7 of 7
अगर वो खासकर तैयार हो कर आई है तो उसे देख कर ही समझ जाएंगे। इसाक मतलब है कि वो यह सब आपके लिए ही कर रही है। कोई लड़की उस लड़के लिए तैयार होना नहीं चाहेगी जिसे वह पसंद ही नहीं करती या उसके लिए कुछ खास महसूस नहीं करती। सोर्स- द रिचेस्ट.कॉम।