शोधकर्ताओं का कहना है कि इन उत्पादों में मिलाए जाने वाले केमिकल्स का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके चलते अमेरिका ने खासकर छोटे बच्चों के लिए बनाए जाने वाले छह उत्पादों पर प्रतिबंध तक लगा दिया है। इन केमिकल्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल साबुन, शैंपू और पेंट में किया जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन
साबुन और शैंपू लगाते हैं तो जरूर जान लें ये खतरा
2 of 3
चीन में हाल ही में किए गए शोध में 300 से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया। इसके तहत गर्भपात की शिकार 132 और स्वास्थ्य गर्भधारण करने वाली 172 महिलाओं के मूत्र की जांच की गई। इसमें से गर्भपात की शिकार महिलाओं के मूत्र में केमिकल्स की काफी मात्रा पाई गई।
एनवायरमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक साबुन, शैंपू, फूड पैकेजिंग समेत प्रतिदिन इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू उत्पादों में खास तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जिनसे गर्भपात का जोखिम होता है। खासकर पांच से 13 सप्ताह के गर्भ के गिरने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।