फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

Thu, 04 Feb 2016 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आजकल की जीवनशैली को देखते हुए कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरुरी है कि खाने-पीने में कुछ बदलाव किए जाएं।

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

2 of 10
ज्यादा से ज्यादा ताजा भोजन करें। यहां ताजे भोजन से मतलब है कि हरे पत्तेदार सब्जियां, फल, सूखे मेवे, दालें आदि खाएं। इसके लिए लंच या डिनर से खूब सारा सलाद खाएं। शोध बताते हैं कि जो लोग कम मात्रा में फल और सब्जियां खाते हैं उन्हें कैंसर का खतरा ज्यादा होता है।

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

3 of 10
फाइबर कैंसर से लड़ने में सबसे ज्यादा मददगार है। फाइबर युक्त भोजन पाचन को सही रखता है और कैंसर करने वाले कम्पाउंड को शरीर से बाहर निकालता है। इसके लिए ब्राउन राइस खाएं, फलों को उसके छिलके सहित खाएं। शोध बताते हैं कि खाने में फाइबर की मात्रा का कैंसर के खतरें से सीधा संबंध है।

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

4 of 10
कैंसर के खतरे को कम करना है तो सबसे पहले आदत डाले कि प्रोसेस्ड फूड कम खाएं। ताजा खाना खाएं यानि डिब्बाबंद खाने पर अपनी निर्भरता को कम करें। पैक्ड संतरे के जूस से बेहतर है कि संतरे को छीलकर खाया जाए।

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

5 of 10
थोड़ी हैरानी होगी लेकिन सच है कि नॉनवेज खाने वाले पर शाकाहारियों की अपेक्षा 50 प्रतिशत अधिक खतरा होता है कैंसर का। शोध बताते हैं कि रेड मीट खाने वाले को कैंसर का खतरा अधिक होता है क्योंकि उसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। जोकि कैंसर से दूर रहने में बहुत मददगार है। तो मांसाहार भोजन की मात्रा कम कर दें।

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

6 of 10
सेचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट सेहत के लिए सबसे खतरनाक होते हैं, तो इनके सेवन को कम करें। सेचुरेटेड फैट मक्खन, घी, अंडें, वसे वाला दूध और रेड मीट में होता है। जंक फूड पिज्जा, बर्गर में ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है।

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

7 of 10
टमाटर, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंगूर, गाजर, प्याज, लहसुन, लाल मिर्च और ग्रीन टी कुछ ऐसे प्रोडेक्ट हैं जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं कैंसर से लड़ने में मददगार होते हैं।

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

8 of 10
खूब सारा पानी पिएं। ये शरीर से जहर निकालने में मदद करता है। कैंसर बनाने वाले सेल्स को शरीर से बाहर निकालते हैं। मीठे ड्रिक्स जैसे कोला, जूस इन सब से दूर रहें।

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

9 of 10
खाने पकाते समय कुछ सावधानियां रखें। खाने को कम पानी में पकाएं, सब्जियों को अच्छे से धोएं ताकि सारे पेस्टीसाइड निकल जाएं। तेल को बहुत ज्यादा ना पकाएं ये कारसिनोजेनिक बन जाता है।

विज्ञापन

विश्व कैंसर दिवस: क्या खाएं और क्या नहीं, बदलें ये 10 आदतें

10 of 10
खाने को पकाने के तरीकों में भी बदलाव करें। बहुत ज्यादा तेल में खाना पकाने से बचें। इसके बजाए उबालने, भाप में पकाने को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें