फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

Mon, 06 Jul 2015 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मशहूर पॉप सिंगर रिहाना इन दिनों अपने नए म्यूजिक अलबम के चलते चर्चा में आ गई है। आरोप लग रहे हैं कि रिहाना का नया म्यूजिक बेतरह हिंसा को प्रमोट कर रहा है और युवा लड़कियों को गलत रास्ते पर ले जा सकता है।
विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

2 of 9
रिहाना के नए म्यूजिक अलबम का नाम है B***h Better Have My Money। इस वीडियो में दिखाया गया है कि ‌हिंसा पसंद करने वाली रिहाना कैसे पैसे के लिए लोगों को टॉर्चर करके मार देती है।
विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

3 of 9
वीडियो में दिखाया गया है कि रिहाना किस तरह अपने गैंग के साथ मिलकर एक गोरी महिला का अपहरण करती है और उसे टॉर्चर करके मार देती है। अंत में खून से रंगी रिहाना को नोटों से भरे एक लकड़ी के बक्से पर आराम से सिगरेट पीते दिखाया गया है।

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

4 of 9
वीडियो में ह‌िंसा, ड्रग्स, जातिवाद और खून खराबे को जस्टीफाइ किया गया है और कई सेलेब्रिटी ने भी इस वीडियो की भर्त्सना की है। मशहूर सेलेब्रिटी सारा वाइन ने कहा है कि एक मां होने के नाते ये वीडियो मुझे डरा रहा है।
विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

5 of 9
सारा ने कहा कि रिहाना के बच्चे नहीं है और अगर उसके बच्चे होते तो वो जानती कि एक मां और उसके बच्चों के लिए इस तरह के हिंसा वाले वीडियो कितने खतरनाक हो सकते हैं। सारा ने कहा कि ऐसे में जब किशोर लड़कियां रिहाना की फैन्स हैं, रिहाना को इस तरह के खून खराबे वाले वीडियो करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

6 of 9
रिहाना यूं तो पॉप इंडस्ट्री में सबकी चहेती है लेकिन स्कूल जाने वाली 11 से 15 साल तक की लड़कियों के बीच रिहाना का काफी क्रेज है। ऐसे में ये वीडियो लड़कियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकता है।
विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

7 of 9
ये वीडियो विवादों में आने के साथ साथ लोकप्रिय भी होता जा रहा है। हालांकि इसका विरोध करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है लेकिन इससे रिहाना की लोकप्रियता बढ़ रही है।

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

8 of 9
रिहाना के इस वीडियो में जातिवाद के मुद्दे को भी उठाया है जो अमेरिका में उनके लिए खास मुसीबत का कारण बन सकता है। जवान होते बच्चों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

किशोर लड़कियों को क्या समझा रहा है रिहाना का ये नया वीडियो?

9 of 9
देखते हैं लोगों की इस प्रतिक्रिया पर रिहाना कैसे जवाब देती हैं और क्या वो अपने वीडियों में कुछ बदलाव करेंगी या इसे ऐसे ही चलने देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें