फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

विज्ञापन
1 of 9
आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं औऱ इसका कारण भी नहीं समझ पा रहे तो ये खबर जरूर पढ़िए।  इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि आप जरूरी मात्रा में पानी नहीं पीते। शरीर में पानी की थोड़ी भी कमी हो जाए तो ऊर्जा कम होने लगती है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

2 of 9
शरीर में आयरन की कमी भी एक बड़ा कारण है। जिसकी वजह से आप थके, परेशान और चिड़चि़ड़े रहते हैं। आयरन की कमी होने से अनीमिया हो जाता है। इसे खतरे से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में राजमा, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे खाएं।

विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

3 of 9
कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ये पता ही नहीं होता कि उन्हें डायबटीज है। असल में शुगर ही शरीर को काम करने की क्षमता में रखती है। लेकिन डायबटीज टाइप 2 में इसका सही उपयोग न होने पर ऊर्जा नहीं बन पाती। इसलिए अगर आपको बिना कारण थकान महसूस होती है तो बेहतर है डायबटीज का चेकअप करा लें।

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

4 of 9
तनाव और टेंशन थकान की बहुत बड़ी वजह है। इसका असर हमारे खान-पान, सोने-जगने पर भी पड़ता है। अगर सही वक्त तक तनाव का इलाज न करा जाए तो ये सालों तक खिंच सकता है औऱ थकान हमेशा के लिए बनी रह सकती है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

5 of 9
सुबह का नाश्ता दिनभर के लिए बहुत जरूरी है। रात में आप जो खाते हैं वो रात भर में ही पच जाता है इसिलए सुबह आपको फिर से सही मात्रा में खाना खाने की जरूरत होती है। ऐसा न करने पर ही थकान होती है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

6 of 9
जब आपके थायराइड हार्मोन ठीक से काम करना बंद कर देते हैं तो आपको हर वक्त थकान लगती है। ये हार्मोन मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं। अगर हार्मोन ज्यादा हो जाए तो मांस पेशियों को कमजोर बना देता है। ऐसे में आपको सीढ़िया चढ़ने में भी आफत आ जाती है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

7 of 9
पौष्टिक खाने के बजाए अगर आप जंक फूड ज्यादा खाते हैं तो शरीर को सही एनर्जी नहीं मिल पाती और हर वक्त ढीला-ढाला महसूस करते हैं।

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

8 of 9
ऑफिस या काम में आप खुद पर ज्यादा बर्डन ले लेते हैं तो भी ऐसा हो सकता है। शायद आप सबसे अच्छे और चहेते बनना चाहते होंगे इस कोशिश में ज्यादा ही मेहनत करते हैं। लेकिन असल में ये आपके शरीर और सेहत के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक सुस्ती और थकावट रहती है? ये रहे 9 कारण

9 of 9
अगर सोने से पहले 1-2 गिलास शराब पी ली है तो भी थकान महसूस होगी। एल्कोहॉल अच्छी नींद नहीं आने देता इसलिए आप कई बार आधी रात जग जाते हैं। बेहतर है इस आदत को छोड़ दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें