लॉस एंजलस में हुए 88 अकादमी अवार्ड में जितनी चर्चा पहली बार ऑस्कर जीतने वाले लियोनार्डो डी कैपरियो की थी उतनी ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की भी। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका के ऊपर से नजर हटाना मुश्किल था। प्रियंका लग ही इतनी खूबसूरत रही थीं कि विदेशी हीरोइनों को बराबर की टक्कर दे रही थीं। यकीनन प्रियंका ने अपने पूरे लुक पर दिल खोल कर खर्च किया।
विज्ञापन
ऑस्कर के लिए करोड़ों में सजी थीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुई तैयारी
2 of 7
प्रियंका जब ऑस्कर की रेड कार्पेट पर पहुंची तो सब देखते रह गए। ऊपर से नीचे तक वो स्टाइल में डूबी थीं। प्रियंका का ये ऑफ शोल्डर सफेद सिल्क गाउन लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद ने डिजाइन किया था। मर्मेड स्टाइल के इस गाउन की खासियत 3डी लुक में बने चमकीले फूलों की बेल थी। प्रियंका ने हीरे के हल्के गहने पहनने में भी कोताही नहीं बरती।
विज्ञापन
ऑस्कर के लिए करोड़ों में सजी थीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुई तैयारी
3 of 7
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने लॉरेन श्वार्ट्ज के हीरे के बूंदे और अंगूठी पहनी थी। इनकी कीमत 54 करोड़ के करीब थी। 90 कैरेट के बूंदों की ही कीमत 21 करोड़ के ऊपर थी।
ऑस्कर के लिए करोड़ों में सजी थीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुई तैयारी
4 of 7
रॉवोलफैंड का क्लच पर्स प्रियंका की स्टाइल में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
ऑस्कर के लिए करोड़ों में सजी थीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुई तैयारी
5 of 7
प्रियंका के जूते दुनिया के जाने माने शू डिजाइनर जिमी चू के बनाए हुए थे। प्रियंका ने मेक अप भी हल्का ही रखा था और बाल बकायदा पोनी टेल में बंधे थे। प्रियंका की स्टाइलिंग सोफिया बैंक्स ने की थी।
विज्ञापन
ऑस्कर के लिए करोड़ों में सजी थीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे हुई तैयारी
6 of 7
प्रियंका वहां बतौर अवार्ड प्रेजेंटर बन कर गई थीं। उन्होंने बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर दिया जो फिल्म मैड मैक्स फ्यूरी को गया।