ऐसी कई अच्छी आदतें हैं जिन्हें अपना कर आप स्व्स्थ रह सकते हैं लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज की अति नुकसानदेह है। ऐसा ही है इन आदतों के साथ भी जिन्हें ज्यादा कर लेने से उल्टा आपको नुसकान पहुंचता है। ध्यान दीजिए क्योंकि आप इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में करते भी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
2 of 8
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर के अंदर के तरल पदार्थ और पतले होने लगते हैं और सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। ऐसा होने से सेल सूजने लगते हैं और कोमा तक में जाने की स्थिति आ सकती है। इसलिए अपनी उम्र, वजन और डायट के हिसाब से पानी पिएं।
विज्ञापन
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
3 of 8
दांत साफ रखना बेशक जरूरी है लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है सही तरीके से ब्रश करना। दांत ज्यादा चमकाने के चक्कर में अगर आप बहुत जोर जोर या ज्यादा बार दांत घिसते हैं तो इससे मसूड़े और एनामेल खराब होते हैं और खून निकलने लगता है।
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
4 of 8
दिल की बीमारियां और बढ़ा हुआ कलेस्ट्रॉल कम करने में मेवे फायदेमंद हैं और इससे वजन भी बढ़ता है लेकिन अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से बचें। खासकर मेवे में नमक डाल कर ज्यादा न खाएं क्योंकि ये ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
5 of 8
अगर आपको लगता है कि वर्कआउट करने से पहले स्ट्रेचिंग यानि शरीर का खिंचाव अच्छा होता है तो ऐसा नहीं है। ज्यादा स्ट्रेच करने से मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं और जल्दी चोटिल हो सकती हैं। बहुत देर तक पैरों-हाथों को एक ही अवस्था में स्ट्रेच कर के रखने से बचें क्योंकि इससे जोड़ों पर जोर पड़ता है।
विज्ञापन
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
6 of 8
कीटाणुओं से बचे रहने के लिए हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजें आ गई हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी अच्छा है लेकिन ज्यादा नहीं। इसे हर वक्त इस्तेमाल करने से कीटाणुओं को भी इसकी आदत हो जाती है और उनपर इसका असर कम होने लगता है। आपको संक्रमण हो सकता है, साथ ही त्वचा भी खुरदुरी पड़ सकती है।
विज्ञापन
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
7 of 8
स्मूदी पीना तभी अच्छा है अगर नियंत्रित मात्रा में पिएं, जैसे दिन में केवल एक गिलास। ज्यादा स्मूदी पीने से आंतों और गैस की परेशानी पैदा कर सकता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है और ज्यादा फाइबर खाने से शरीर भी फूल सकता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इनसे दूर ही रहें।
संभलिए! ये 7 अच्छी आदतें भी पहुंचा सकती हैं आपको नुकसान
8 of 8
खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट यानि कसरत करना अच्छा है लेकिन जरूरत से ज्यादा कर लेने से शरीर के टिशुओं को नुकसान पहुंचता है। अगर नियमित रूप से वर्कआउट करते हैं तो पांच दिन की कसरत के बाद खुद को दो दिन का आराम जरूर दें क्योंकि यह शरीर के लिए जरूरी है।