वैज्ञानिकों के नए नए शोध हमारे जीवन को काफी सरल बनाते आए हैं और इसी कड़ूी में और बड़ा शोध जुड़ गया है। वैज्ञानिकों ने केले की खूबियों को एक साथ जोड़ कर एक कमाल की दवा बनाई है जो दुनिया की सबसे बड़ी बीमारी तक से लड़ सकती है।
विज्ञापन
केले के भी हो सकते हैं इतने बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे आप
2 of 7
केले में पाया जाने वाला एक खास प्रोटीन जिसे 'बनाना लैक्टिक' या 'बैनलेक' कहते हैं, इसमें मुख्य भूमिका निभा रहा है। यह हेपटाइटिस सी, फ्लू और एड्स जैसी बड़ी बीमारियों का इलाज साबित होगी। हालांकि शोधकर्ताओं ने पांच साल पहले ही इसे खोज लिया था लेकिन तब इसके कुछ साइड इफेक्ट भी थे जिन्हें अब सुधार लिया गया है।
विज्ञापन
केले के भी हो सकते हैं इतने बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे आप
3 of 7
डेलीमेल की खबर के मुताबिक अब वैज्ञानिकों ने 'बैनलेक' का नया रूप बनाया है जो बिना किसी तरह की जलन पैदा किए वायरस से लड़ेगा। चूहों पर इसे आजमा भी लिया गया है।
केले के भी हो सकते हैं इतने बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे आप
4 of 7
इन वायरसों पर पाए गए शुगर मॉलीक्यूल से बेनलेक चिपक जाता है और अपना असर दिखाता है। इसे आसानी से इम्मयून सिस्टम बाहर निकाल देता है। शोधकर्ताओं का तो यहां तक मानना है कि यह दवाई इबोला पर भी असर करेगी क्योंकि बेनलेक इन सभी वायरस पर एक जैसे ही असर करता है।
विज्ञापन
केले के भी हो सकते हैं इतने बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे आप
5 of 7
हालांकि शोधकर्ताओं का यह कहना है कि साधारण तरीके से केला खा लेने से वह असर नहीं होगा जो केले में मिलने वाले इस तत्व को दवा में मिला कर होगा।
विज्ञापन
केले के भी हो सकते हैं इतने बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे आप
6 of 7
लेकिन अभी कई सालों का शोध और बचा है जो इसे इंसानों के लिए भी कारगर साबित कर पाए। यह शोध मिशिगन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है।
केले के भी हो सकते हैं इतने बड़े फायदे, नहीं जानते होंगे आप
7 of 7
इन सब का कहना है कि फ्लू जैसी बीमारियों का अच्छा इलाज एक बड़ी जरूरत बन गया है। देखते हैं, केले की मदद से बनाई जाने वाली यह दवाई कितनी फायदेमंद साबित होती है।