आप लगातार वजन घटाने की कोशिश कर रहे होंगे लेकिन फिर भी नहीं घट रहा, तो इसके पीछ कई ऐसी गलतियां हैं जो आप जाने अनजाने कर रहे हैं। देखिए और संभलिए ताकि आपकी मेहनत बेकार न जाए।
विज्ञापन
ये 5 आदतें नही होने देती पतला, वजन घटाना है तो इन्हें कीजिए दूर
2 of 7
डायटिंग के चक्कर में अगर आप पूरा दिन बिना खाए गुजार देते हैं या सुबह का नाश्ता नहीं करते तो यह वजन बढ़ा सकता है क्योंकि दिमाग तक जरूरी ताकत न पहुंच पाने के कारण दिमाग सही से काम नहीं करता और आप भूख कंट्रोल करते करते एकदम से खाने पर ऐसा टूट पड़ेंगे कि रोकना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
ये 5 आदतें नही होने देती पतला, वजन घटाना है तो इन्हें कीजिए दूर
3 of 7
इसलिए खाने को छोड़ने के बजाए थोड़ा थोड़ा कर के खाएं। सुबह का नाश्ता जरूर करें ताकि एक साथ आपको खूब सारी कैलोरी भी न मिले और ताकत भी मिलती रहे। इससे वजन नयंत्रित रख पाएंगे।
ये 5 आदतें नही होने देती पतला, वजन घटाना है तो इन्हें कीजिए दूर
4 of 7
नमक की ज्यादा मात्रा घातक हो सकती है। पॉपकॉर्न, चिप्स, मूंगफली जैसी चीजों में बहुत नमक होता है जो आप मजे में खा जाते हैं और आपको अहसास भी नहीं होता। इस आदत को सुधारिए। खाने में नमक कम ही रखिए।
विज्ञापन
ये 5 आदतें नही होने देती पतला, वजन घटाना है तो इन्हें कीजिए दूर
5 of 7
अगर आप शराब या बीयर पीते हैं और वजन भी घटाना चाह रहे हैं तो संभल जाइए क्योंकि इनकी ज्यादा मात्रा आपको मोटा करती है। एक हफ्ते में अगर कई बार पीते हैं तो सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही छोड़ कर देखिए, अंतर पता चल जाएगा।
विज्ञापन
ये 5 आदतें नही होने देती पतला, वजन घटाना है तो इन्हें कीजिए दूर
6 of 7
खाने को जल्दी जल्दी खाना बहुत बड़ी गलती है। ऐसा करने से खाना पूरी तरह पच नहीं पाता और मोटापा बढ़ाता है। इसलिए आराम से चबा चबा कर, आनंद लेकर खाना खाएं और नियंत्रित खाएं।
ये 5 आदतें नही होने देती पतला, वजन घटाना है तो इन्हें कीजिए दूर
7 of 7
टीवी देखते देखते खाना और फिर वहीं सो जाना, दो इतनी बड़ी गलतियां हैं जो आपको पतला होने से रोक रही हैं। एक तो आप कैलोरी खा रहे हैं ऊपर से उसे बर्न भी नहीं कर रहे, उस पर से वहीं सो भी जाते हैं तो शरीर को वक्त ही नहीं मिल पाता कैलोरी बर्न करने का। ऐसा करने से बचें।