अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेन्स के लिए मशहूर कंगना रणौत की पोशाक इस बार कुछ ज्यादा ही बोल्ड नहीं हो गई? तस्वीरें देखिए और खुद तय कीजिए।   एजेंसी कंगना लाइफस्टाइल और ट्रैवल पोर्टल अ स्माल वर्ल्ड की लॉन्चिंग पर पहुंची थी। उन्होंने शीर गाउन पहना जिसका साइड स्लिट ज्यादा ही एक्सपोजिंग है। बिना किसी ज्वेलरी के और न्यूड मेकअप में कंगना काफी अलग दिखीं। बेहतरीन फैशन सेन्स वाली कंगना का यह अंदाज क्या आपको भी भाया है?