बढ़ती उम्र, मोटापा, तम्बाकू, शराब आदि लेने से पैरों में दर्द, अंगूठे में सुन्नपन, पैरों में कमजोरी महसूस होना ऑस्टियो-आर्थराइटिस बीमारी के लक्षण हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
2 of 9
इस बीमारी में जोड़ो की चिकनी सतह घिस जाती है और वह सूख जाता है। ऐसी स्थिति में लंबे समय तक तेज दर्द रहता है।
विज्ञापन
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
3 of 9
ऑस्टियो-पोरोसिस भी हड्डियों की गंभीर बीमारी है। शरीर में प्रोटीन, विटामिन डी, कैल्शियम की कमी एक्सराइज न करना, गुटखा चबाना, शराब या सिगरेट पीने से भी यह बीमारी होती है।
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
4 of 9
इस बीमारी में कमर, कूल्हा और पैर में नियमित हल्का दर्द रहता है और हड्डियां अंदर ही अंदर घुलती रहती हैं। हड्डी कमजोर होने पर हल्की सी चोट से फ्रैक्चर हो जाता है। इस बीमारी के लक्षण जल्द सामने नहीं आते।
विज्ञापन
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
5 of 9
महिलाओं में हॉर्मोन असंतुलन, मेनोपॉज, पीरियड्स में गड़बड़ी इस बीमारी का मुख्य कारण है। गठिया भी हड्डियों से जुड़ी एक आम बीमारी है।
विज्ञापन
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
6 of 9
यह अनुवांशिक भी होती है। इसमें शरीर में एंटी-बॉडीज बनना शुरू हो जाते हैं, जो हमारे जोड़ों को अंदर ही अंदर खराब करते रहते हैं। सुबह सोकर उठने पर जोड़ों का जाम होना, सूजन, दर्द, हल्का बुखार आदि इस बीमारी के लक्षण हैं।
विज्ञापन
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
7 of 9
समय पर उपचार न मिलने पर जोड़ों को बदलना ही एकमात्र विकल्प है। हड्डियों में दर्द के साथ-साथ पस पड़ना, सूजन, हल्का बुखार जख्म का न सूखना, जख्म से हड्डी के बारीक-बारीक कण निकलना जैसी समस्या बोन इन्फेक्शन होती है।
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
8 of 9
बोन ट्यूमर में हड्डी में गांठ पड़ने के साथ दर्द, सूजन व जल्दी-जल्दी फ्रैक्चर होता है। लगातार दर्द, सूजन, वजन कम होना आदि बोन कैंसर के लक्षण हैं।
हड्डियों के इस दर्द को ना करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है खतरा
9 of 9
ज्यादा प्रोटीन युक्त डाइट लेने से भी हड्डियों की बीमारी होती है। इससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है, जो हमारी हड्डियों और जोड़ों पर जमने लगता है। लगातार जमाव होने से गाउटी आर्थराइटिस होता है। यह तेज दर्द का एक कारण है। दर्द लगातार है, तो इसे नजरअंदाज न करें। संतुलित खानपान, एक्सरसाइज, योगा, धूप सेंकना आदि रूटीन में शामिल करें।