आलू सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है। लेकिन क्या आपको पता है कि आलू त्वचा को निखारने में रामबाण साबित हो सकता है।
ये टिप्स beautyhealthtips.in के आधार पर दी जा रही हैं।
विज्ञापन
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
2 of 9
ताजे आलू लीजिए और उन्हें छीलकर जूस बना लीजिए। छलनी से इसे छान लीजिए। अब एक बड़ा चम्मच आलू का रस लीजिए इसमें दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाइए। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखिए। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे चेहरे के दाग मिट जाते हैं और आपका चेहरा दमक उठता है।
विज्ञापन
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
3 of 9
एक चम्मच नींबू का रस लेकर आलू का पेस्ट बना लीजिए और चेहरे पर लगाइए। पंद्रह मिनट बाद चेहरे को धो लीजिए। ये नैचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। इससे डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन दूर होता है।
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
4 of 9
एक महीने रोजाना चेहरे पर दस मिनट तक आलू का पेस्ट लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
5 of 9
धूप से मुरझाए चेहरे को भी आलू से राहत मिलती है। आलू के स्लाइस को पांच मिनट तक तेहरे पर हल्के-हल्के रगड़िए फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। धूप से मुरझाया चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
6 of 9
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच योगर्ट मिलाइए। करीब आधे धंटे तक इस मिक्स्ड पेस्ट को रख दीजिए। अब चेहरे पर इस पेस्ट को लगाइए। इसमें मौजूद विटामिन B6 चेहरे को तरोताजा कर देता। इससे ढलती उम्र का असर चेहरे पर ज्यादा नहीं होता।
विज्ञापन
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
7 of 9
एक बड़ा चम्मच आलू का पेस्ट लीजिए और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिला लीजिए। अब इस पेस्ट को आखों के काले सर्किल पर दस से पंद्रस मिनट तक लगाकर रखिए। इससे डार्क सर्किल तो जाते ही हैं साथ ही आखों में होने वाली खुजलाहट से भी निजात मिलती है।
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
8 of 9
एक बड़ा चम्मच आलू का रस और इतना ही खीरे का रस मिलाइए। अब कॉटन बॉल की सहायता से इसे चेहरे पर रब करिए। इससे चेहरे पर न सिर्फ वास्तविक रंगत आती है बल्कि लंबे समय तक बरकरार रहती है।
आलू के छलकों को इकट्ठा करिए और पानी दस मिनट तक उबालिए। अब उबले हुए पानी को छान लीजिए। इसे बालों में लगाइए। इससे आपके हेयर शाइनी और स्मूथ हो जाएंगे। इससे बालों का सफेद होना भी रुक जाता है।