फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, जानिए आसान उपाय

Mon, 07 Dec 2015 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ठंडी आते ही त्वचा से नमी गायब होने लगती है। मसलन, त्वचा सूखी और रुखी हो जाती है। कोई बात नहीं, इन जरूरी बातों को आजमाइए और नमी बरकरार रखिए।
विज्ञापन

ठंड में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, जानिए आसान उपाय

2 of 6
घर में या ऑफिस में ह्यूमिडफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये माहौल में जरूरी नमी बनाए रखता है, जिससे आपकी त्वचा को भी फायदा होता है। इससे त्वचा में जरूरी नमी की मात्रा बरकरार रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

ठंड में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, जानिए आसान उपाय

3 of 6
सर्दियों में ठंडे पानी से कोई नहाना नहीं चाहता। ठीक है नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें, लेकिन बहुत गर्म नहीं बल्कि गुनगुने पानी से नहाएं, इससे त्वचा की नमी प्रभावित नहीं होगी और बाल भी स्वस्थ्य रहेंगे। ध्यान रहे कि ज्यादा गर्म पानी के इस्तेमाल से त्वचा शुष्क हो जाती और बाल भी रूखे हो जाते हैं।

ठंड में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, जानिए आसान उपाय

4 of 6
चाहें तो बाजार से एक अच्छा सा मॉस्चुराइजिंग लोशन ले सकतें हैं। इसे सूखी त्वचा पर लगाएं, फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

ठंड में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, जानिए आसान उपाय

5 of 6
पानी खूब पिएं। सर्दियों में हालांकि ठंडे वातावरण के प्रभाव से प्यास कम लगती है, लेकिन फिर भी 3 से 4 लीटर पानी दिनभर में पिएं। ध्यान रहे कि सर्दी हों या गर्मी, पानी हर मौसम में जरूरी है। ये त्वचा में जरूरी नमी बनाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल, जानिए आसान उपाय

6 of 6
इन सबके साथ अगर रोजाना पोषण वाली चीजें खाने की आदत डाल पाएं तो सोने पे सुहागा होगा। कोशिश करें कि कुछ ड्राईफुट्स रोज खाएं। ड्राईफ्रुट्स में भरपूर मात्रा में शरीर के लिए जरूरी खनिज, प्रोटीन और विटामिन होते हैं। इनसे त्वचा में नमी बरकरार रखने में तो मदद मिलती ही है, इसके अलावा भरपूर ऊर्जा भी मिलती है।

सोर्स-विकिहाउ.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें