फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

Wed, 12 Aug 2015 09:27 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कभी गरमी कभी उमस, इस मौसम में चेहरे पर मुंहासे निकलना आम है। इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम।
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

2 of 11
आइस

आइस क्यूब को एक कपड़े में लपेटकर मुंहासे पर लगाएं। इससे  ब्लड सर्कुलेशन सुधर जाता है और चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है, जिससे मुंहासे भी धीर-धीरे सही हो जाते हैं।
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

3 of 11
नींबू

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है। रात को सोने से पहले एक कॉटन की सहायता से नींबू के रस को मुंहासों पर लगाएं। जल्द आराम मिलेगा। अगर आपकी स्किन सेंसटिव नहीं है तो नींबू के रस में दालचीनी का पाउडर मिलाकर भी लगा सकते हैं।

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

4 of 11
टी ट्री ऑइल

कॉटन की सहायता से टी ट्री ऑइल को मुंहासों पर लगाएं। पंद्रह मिनट बाद चेहरे को धुल दें। अच्छे परिणाम के लिए इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। मुंहासे जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

5 of 11
टूथपेस्ट

रात को सोने से पहले मुंहासों पर टूथपेस्ट लगा लीजिए। सुबह चेहरे को धो लीजिए। इससे मुंहासों की सूजन जाने लगी है। ध्यान रहे कि टूथपेस्ट जेल वाला न हो।
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

6 of 11
स्टीम

एक बड़े कंटेनर में गरम पानी लीजिए और कुछ मिनट तक चेहरे से भाप लीजिए। इसके बाद चेहरा हल्के गर्म पानी से धो लीजिए और ऑइल फ्री क्रीम लगा लीजिए। भाप लेने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है, जिससे मुंहासों में बहुत जल्द आराम मिलता है।
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

7 of 11
लहसुन

लहसुन की फली के दो टुकड़े कर लीजिए। अब मुंहासों पर इसे धीरे-धीरे रब करें। हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लीजिए। मुंहासों में आराम मिलेगा। दिन कई बार लहसुन के इस नुस्खे का प्रयोग करें।

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

8 of 11
बेकिंग सोडा

बेकिग सोडा में नींबू का रस और पानी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। दिन दो बार कुछ मिनटों के लिए इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाइए। ध्यान रहे कि ज्यादा देर तक इसे लगाने से चेहरा ड्राई हो जाता है। हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लीजिए। मुंहासे जल्द ठीक हो जाएंगे।

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

9 of 11
शहद

कॉटन की सहायता से शहद को मुंहासों पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धुलें। दिन में 4-5 बार ऐसा करने से मुहांसे जल्दी ठीक हो जाते हैं।

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

10 of 11
खीरा

खीरे को काटकर एक घंटे तक पानी में रख दें। इसमें मौजूद विटामिन A, पोटेशियम, क्लोरफिल पानी में उतर आएगा। अब इस पानी को पी लीजिए। चाहें तो इस पानी से चोहरा भी धुल सकते हैं। इससे मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा, जानिए कुछ काम के घरेलू नुस्खे

11 of 11
पपीता

कच्चे पपीते को पीसकर मुंहासों पर लगा लीजिए। पंद्रह मिनट बाद चेहरा धो लीजिए। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं। इससे मुंहासे जल्द ठीक हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें