अगर ढंग की नींद ना मिलें तो पूरा दिन तो खराब हो जाता हैं साथ ही सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि सही नींद ली जाए। सामान्यत: रोजाना 6 से 7 घण्टे की नींद काफी है एक व्यक्ति के लिए। हेल्पगाइड के मुताबिक ज्यादातर स्वस्थ लोगों को 7 से 9 घण्टे की नींद पर्याप्त होती है। वहीं छोटे बच्चे इससे ज्यादा नींद लेते हैं। वहीं 12 से 18 वर्ष के युवक और युवतियों के लिए साढ़े आठ घण्टे से लेकर दस घण्टे तक की नांद काफी है।