मसालों का इस्तेमाल खाने को लजीज बनाने के लिए होता हैं। चटकारे देने वाले ये मसाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स बन खूबसूरती को भी निखार सकते हैं।
विज्ञापन
चाहिए चेहरे पर निखार तो राज छिपा है आपके किचन में
2 of 6
हल्दी
हल्दी का जितना महत्व खाने में मसाले के तौर पर है उतना ही एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी। हल्दी गजब की एंटीसेप्टिक है। इसके इस्तेमाल से ढलती उम्र में भी आप जवां दिख सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने का तरीक बहुत ही आसान है। शहद के साथ इसका फेस पैक बना लें और चेहरे पर लगाएं। पंद्रह से बीस मिनट बाद पानी से चोहरा धोएं, आप देखेंगे कि पहले इस्तेमाल से चेहरा चमकने लगा है।
विज्ञापन
चाहिए चेहरे पर निखार तो राज छिपा है आपके किचन में
3 of 6
दालचीनी
हम में से कम ही लोगों को पता है कि हमारी रसोई के मसालों में शुमार दालचीनी त्वचा को निखारने में बहुत ही गुणकारी है। दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को भी सही कर देती है। मुंहासों के लिए ये रामबाण दवा है। इस्तेमाल करने के लिए इसको पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। मुंहासे, दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और आपका चेहरा खिल उठेगा।
चाहिए चेहरे पर निखार तो राज छिपा है आपके किचन में
4 of 6
साबुत धनिया
आखों की खूबसूरती के लिए साबुत धनिया बहुत ही कारगर है। इसको रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी अपनी आंखों में आई-ड्रॉप की तरह इस्तेमाल करें। इसके प्रयोग से आखों को ठंडक मिलेगी और आखें चमक उठेंगी।
विज्ञापन
चाहिए चेहरे पर निखार तो राज छिपा है आपके किचन में
5 of 6
काली मिर्च
काली मिर्च के पाउडर का पेस्ट बना लें। चेहरे के मुंहासों पर रखे। मुंहासे ठीक हो जाएंगे। इसमें धही का मिलाकर लगाने से भी चेहरे की खूबसूरती निखर जाती है।
त्वचा के कायाकल्प में अदरक बड़ी भूमिका निभा सकता है। अदरक का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएंस कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इसे साफ करें। इससे दाग-धब्बे तो जाते ही हैं साथ ही चेहरे की वास्तविक रंगत आती है।
सावधानी - इस्तेमाल करते समय ध्यान रहे कि आखों और बालों को इन मासालों के पेस्ट से बचाकर रखा जाए।