फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

विज्ञापन
1 of 9
ऐसा नहीं है कि काले घेरे या त्वचा संबंधी कोई भी समस्या सिर्फ महिलाओं को होती है। मर्दों की त्वचा भी कई कारणों से मुरजाई हुई और सुस्त हो जाती है। दिन-रात लैपटॉप-मोबाइल पर काम करने, रात को अच्छी नींद न लेने और सिगरेट पीने से आंखों के नीचे काले घेरे बनने लगते हैं। लड़के और लड़कियां बिना ज्यादा मेहनत किए, घर पर ही इन्हें ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

2 of 9
सिगरेट पीने या जरूरी मात्रा में पानी न पीने से त्वचा में गंदगी जमने लगती है जिसके कारण डार्क सर्कल हो जाते हैं। इसे दूर करने के लिए हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पिएं। इससे शरीर के हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे और त्वचा खुल कर सांस ले पाएगी।
विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

3 of 9
रात में एक चम्मच को फ्रीजर में जमने के लिए छोड़ दें। सुबह उठ कर इसे आंख के नीचे लगाएं। इसके बाद थोड़ी सी फेस क्रीम भी लगा लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और काले घेरे हलके पड़ने लगेंगे। ऐसा रोज करें।

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

4 of 9
आंखों पर खीरा या आलू रखना तो हमेशा ही आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मियों में तो ये आराम से उपलब्ध भी होता है। खीरे या आलू के गोल गोल टुकड़े कर के 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें, फिर ठंडे पानी से आंखें धुल लें। ये थकी आंखों को आराम पहुंचाएगा और खून का बहाव भी सुधारेगा।

विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

5 of 9
आंखों को ठंडक पहुंचाने का एक तरीका ये भी है कि इस्तेमाल किए गए टी बैग या हर्बल चाय पत्तियों को आंखों पर रखें। बहुत आराम मिलेगा।
विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

6 of 9
इन सब तरीकों को करने के अलावा ये भी जरूरी है कि हर दिन 8 घंटों की नींद जरूर लें।
विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

7 of 9
काले घेरे हटाने का एक तरीका ये भी है कि एक चम्मच टमाटर का रस, उसमें कुछ नींबू की बूंदें, चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा आटा मिलाएं। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें। देखिए थोड़े दिन में कैसे फर्क दिखेगा।

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

8 of 9
ध्यान रखें कि धूप में ज्यादा न निकलें। अगर निकलते भी हैं तो सनस्क्रीन लगाए बिना और सनग्लासेस पहने बिना तो मत ही जाएं।

विज्ञापन

सिगरेट-कॉफी पीने से मर्दों को होते हैं आंखों के नीचे काले घेरे, घरेलू उपाय

9 of 9
साथ ही बेहतर होगा अगर कैफीन का सेवन कम कर दें तो, जैसे कि कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स, चॉकलेट कैंडी। कैफीन शरीर से पानी कम करती है इसीलिए ये दिक्क्तें आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें