सर्दियां आते ही रूसी की समस्या आम हो जाती है। इसलिए इससे पहले कि रूसी की समस्या घर कर ले, कर डालिए ये घरेलू उपाय, रूसी हो जाएगी छू मंतर।
विज्ञापन
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
2 of 8
शायद ही ऐसा कोई हो जो सर्दियों में रूसी की समस्या से दो चार न होता हो। इसके कई कारण हैं। लेकिन स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन इसकी एक बड़ी वजह है। हालांकि बाजार में इसके उपचार के लिए कई प्रोडक्ट मौजूद हैं लेकिन ये घरेलू उपाय आसानी से डैंड्रफ की समस्या से निजात दिला सकते हैं।
विज्ञापन
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
3 of 8
रूसी से छुटकारे के लिए नीम से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चौथाई कप नीम का जूस, नारियल दूध और चुकंदर जूस को लें और इन्हें अच्छे से मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नारियल तेल डालें। अब इस पैक को स्कैल्प पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद हर्बल शैंपू से धो लें।
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
4 of 8
हमारी किचन में मौजूद मेथी एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल होती है। मेथी की मदद से आप डैंड्रफ से बच सकते हैं। दो चम्मच मेथी को रातभर भिगोएं और सुबह पीस लें। इसमें एप्पल साइडर वेनेगर मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से धोएं।
विज्ञापन
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
5 of 8
आप घर में अगर केक बनाती हैं तो बेकिंग सोडा तो होगा ही। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले बालों को हल्के गर्म पानी से धोएं। बेकिंग सोडा और कुछ बूंद पानी का एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से स्कैल्प की कुछ देर तक मसाज करें। फिर सादा पानी से बालों को धो लें। बेकिंग सोडा मृत कोशिकाएं हटाने में मदद करता है।
विज्ञापन
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
6 of 8
रीठा तो दादी मां के घरेलू नुस्खे में भी शामिल होता है और लंबे समय से महिलाएं इसका इस्तेमाल करती आ रही हैं। फिर बता दें कि रीठा को रात भर भिगोएं और सुबह उसे उबाल कर पीस लें। अब उसमें आंवला जूस या पाउडर और पानी मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर 30 मिनट तक लगाएं और माइल्ड शैंपू से धो लें।
विज्ञापन
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
7 of 8
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है और ये अम्लीय होता है इसलिए डैंड्रफ से राहत दिलाता है। नींबू का रस निकाल लें या इसके स्लाइस काट लें। इसे स्कैल्प पर रगड़े और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर सादा पानी से धो लें। हफ्ते में इसे एक बार जरूर लगाएं।
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
8 of 8
ऐलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐलोवेरा में एंटी-फंगल तत्व होते हैं, ये स्कैल्प से खुजली की समस्या को दूर करता है। इसका जेल निकालकर स्कैल्प पर मसाज करें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी या माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।