मसाले जितना ही हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं उतने ही वह सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं और ऐसा किसी मान्यता की वजह से नहीं कहा जाता बल्कि इन मसालों में कुछ ऐसे रासायनिक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
2 of 8
जीरा एक ऐसा भारतीय मसाला है जिसका इस्तेमाल कई तरह व्यजनों खासकर दाल और सब्जियों में किया जाता है। जीरा व्यंजन का स्वाद लजीज और खुशबूदार बनाने के साथ ही मोटापा जैसी कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद है। जानें जीरा के फायदे।
विज्ञापन
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
3 of 8
अगर आप मोटापा घटाना चाहते हैं तो आपके लिए जीरा बहुत ही फायदेमंद मसाला हो सकता है। एक नई शोध में दावा किया गया है कि जीरा पाउडर बहुत ही तेजी से मोटापा घटाता है। यह शरीर अनावश्य कोलेस्ट्राल को खत्म करता है और चर्बी को कम करता है।
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
4 of 8
अगर आपने कभी सोचा हो कि जीरा में ऐसा क्या जिससे वह हर तरह की सब्जी में डाला जाता है तो आपको बता दें कि पाचनतंत्र को मजबूत रखने में जीरा का अहम योगदान है। अगर आपके पेट में किसी वजह से दर्द है जीरा की चाय पिंए इससे आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
5 of 8
एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा को पानी के भूरे होने तक उबालें और फिर इसे छानकर ठंडा होने दें। ये पानी जब सामान्य ताप पर आए जाए तो इसे पी लें। इस तरह से दिन में तीन बार जीरा की चाय पीने से पेट दर्द, बदहजमी और मोटापा से आराम मिलेगा।
विज्ञापन
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
6 of 8
जीरा से मोटापा घटाने का दूसरा तरीका यह है कि रात में दो चुटकी जीरा एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह इन्हें पानी से अलग करलें। इस पानी को उबालें और सुबह की चाय के रूप में लें और भीगे हुए जीरा भी चबा जाएं। ऐका काफी दिन तक करने से मोटापा से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
इस मसाले के हैं अनेक फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
7 of 8
जीरा की चाय पीने से अगर आपको मोटापा घटाने में मदद न मिले आप इसका इस्तेमाल दही के साथ भी कर सकते हैं। एक चम्मच जीरा पाउडर 50 ग्राम दही में मिलाकर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।