फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

विज्ञापन
1 of 11
लड़का हो या लड़की, पुरुष हो या महिला कोई भी अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़ा नहीं दिखना चाहता। लेकिन रोजमर्रा की कुछ आदतें हैं जो आपको वक्त से पहले बूढ़ा कर रही हैं और आप अपनी उम्र से ज्यादा दिखते हैं। इन 10 आदतों को सुधार लीजिए और आप लंबे समय तक जवां रहिए।
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

2 of 11
अपने साइज से ज्यादा बड़े साइज के कपड़े पहनते हैं तो इसका मतलब आप अपनी त्वचा छुपाना चाह रहे हैं और अपनी असली पहचान छुपा रहे हैं। अपने साइज के फिट कपड़े पहनने से आप अपनी असल उम्र के ही लगेंगे। लड़कियां कई बार लूज टी शर्ट पहनती हैं पर उससे वे उम्र से ज्यादा की लगती हैं।
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

3 of 11
रोज रोज बाल धुलने की आदत है तो छोड़ दीजिए। लड़के छोटे बाल होने के कारण अकसर सिर से ही नहाते हैं। लेकिन ऐसा करने से सिर का नैचुरल तेल घटने लगता है और बाल कड़े और बेजान लगते हैं। यह भी आपको उम्र से ज्यादा दिखाता है। हफ्ते में एक या दो बार ही बाल धोएं। बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं।

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

4 of 11
बहुत ज्यादा जंक फूड खाते हैं तो संभल जाइए। इससे वजन बढ़ता है जो आपको बूढ़ा दिखाता है और कई बीमारियों की भी वजह बनता है।
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

5 of 11
उसी तरह प्रोसेस्ड फूड यानि पैकेट में बंद तैयार खाने की चीजों में बहुत ज्यादा शुगर होती है। ये आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा में खिंचाव और मुंहासे का कारण बनता है। जाहिर है इससे आपके उम्र से ज्यादा बूढ़े लगते हैं।
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

6 of 11
काम का कितना भी बोझ हो पर कोशिश करें कि तनाव को दूर ही रखें और अगर होता भी है तो मेडिटेशन के जरिए इसे दूर करें। तनाव लेने से दिमाग जल्दी थकता है और इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है। आप परेशान रहते हैं तो उम्र से ज्यादा बड़े लगते हैं।
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

7 of 11
लोगों से मिलने जुलने के बजाए अकेले या घर में बंद रहना पंसद करते हैं तो ऐसा न करें क्योंकि इसका यह मतलब भी हो सकता है कि आप आज के समय के साथ नहीं चल रहे। दिमाग भी सुस्त पड़ने लगता है और उसका असर आपकी सूरत पर दिखता है।

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

8 of 11
शराब की लत सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी नुकसानदेह है। इससे आंतरिक खूबसूरती कम होती है।

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

9 of 11
शराब की तरह ही सिगरेट भी सेहत के साथ साथ चेहरे के लिए खराब है। सिगरेट पीने से वे एन्जाइम सक्रिए हो जाते हैं जो आपकी त्वचा के चमक को कम करते हैं। चेहरे पर झुर्रियां भी दिखने लगती हैं।

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

10 of 11
नींद पूरी न होने पर भी आपका चेहरा और दिमाग थका थका रहता है। पूरी नींद न लेने से आप दिन भर सही से काम नहीं कर पाते, इससे वजन भी बढ़ता है।
विज्ञापन

वक्त से पहले जवानी कम कर बूढ़ा दिखाती हैं रोज की ये 10 आदतें

11 of 11
आज हुई लड़ाई को लेकर बरसों तक न बैठे रहें। किसी के लिए मन में लंबे समय तक नफरत या गुस्सा रखने से भी आप परेशान होते हैं और बूढ़े दिखने लगते हैं। शोध कहता है कि माफ कर देने से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है जिससे ब्लड प्रेशर, तनाव, उलझन भी कम होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें