अच्छा दिखना जितना जरूरी महिलाओं और लड़कियों के लिए होता है उतना ही आजकल मर्दों के लिए हो गया है। वे भी अपनी त्वचा, चेहरे औऱ लुक्स को लेकर जागरुक रहते हैं और हैंडसम दिखना चाहते हैं। आप भी उन मर्दों में से हैं तो ये खबर आपके काम की है।
विज्ञापन
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
2 of 9
जरूरी नहीं हर कोई हर बार महंगे-महंगे उत्पाद खरीद के ही अपना ख्याल रख पाए या हैंडसम दिख पाए। कई बार पॉकेट तंग होती है तो कई बार उत्पाद इतने महंगे होते हैं कि इतने में 3 दिन का खर्चा चल जाए। ऐसे में पैसे बचाकर भी अपना ख्याल रखा जा सकता है। इसके लिए अपनाइए ये टिप्स।
विज्ञापन
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
3 of 9
महंगी क्रीम खरीदने के बजाए किचन में ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल करें। नारियल का तेल मॉइश्चराइजर का काम करता है जिसे शेव करने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह एलोवेरा बालों के हेयर जेल के तौर पर भी काम करता है। माउथ फ्रेशनर खरीदने के बजाए गाजर खाइए, मुंह की दुर्गंध से छुटकारा मिल जाएगा।
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
4 of 9
चमकदार लाइटों वाले सैलून जाने के बजाए किसी अच्छे नाई के पास जाने में भी बुराई नहीं है। बाल या दाढ़ी बस ट्रिम भर करवानी है तो ज्यादा पैसे खर्च करने की क्या जरूरत। हां 4-6 महीने में एक बार अच्छे सैलून जा सकते हैं और हेयरकट करा सकते हैं। बाकी आपका नाई जिंदाबाद!
विज्ञापन
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
5 of 9
ऐसे उत्पाद खरीदें जो 2-3 तरीकों से काम आ सकें। ऐसा फेसस्क्रब लें जिसमें फेशवॉश के भी गुण हों। ऐसा शेविंग ब्रश लें जो स्क्रबर की तरह भी इस्तेमाल हो। इसी तरह ऐसा हेयर कंडीशनर शेविंग क्रीम की तरह भी काम करते हैं। इस तरह एक उत्पाद के पैसे में दो का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
6 of 9
चाहें तो 4-5 महीनों के लिए घनी दाढ़ी रख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि उसे समय समय पर ठीक करते रहें। इसके लिए शैंपू और कंडीशनर ही काफी है। कम से कम हर हफ्ते शेव करने के झंझट से बच जाएंगे और शेविंग क्रीम, ब्लेड, रेजर का खर्चा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
7 of 9
आजकल भले ही पांच ब्लेड वाले रेजर आ गए हों लेकिन एक वो भी तो जमाना था जब बाप-दादा एक ही ब्लेड वाले रेजर से शेव करते थे। पैसा बचाने के लिए आप भी ऐसा कर सकते हैं। ज्यादा बेल्ड या इलेक्ट्रिक ट्रिमर लेने के बजाए एक ब्लेड वाली रेजर रखें औऱ उसे साफ करते रहें ताकि जल्दी खराब न हो।
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
8 of 9
बाल मेनटेन करना आफत हो गया है। बार बार हेयर जेल खत्म हो जाता है ज्यादा शैंपू खर्च हो रहा है तो कुछ वक्त के लिए ऐसा हेयरकट भी रख सकते हैं। बाल छोटे करा लेंगे तो आपकी पर्सनैलिटी में भी फर्क आएगा और बालों पर ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा।
मर्दों के लिए खास: कम खर्च में कैसे दिखे हैंडसम, ये रहे काम के टिप्स
9 of 9
जो भी उत्पाद इस्तेमाल करें उसे किफायत से करें। ये नहीं कि मुंह धुलने चले तो एक बार में ही ढेर सारा फेसवॉश निकाल लिया। ध्यान रखें थोड़ी क्रीम भी आपके चेहरे को सॉफ्ट बना सकती है। हेयर जेल भी भर-भर के इस्तेमाल करने से न सिर्फ उत्पाद जल्दी खत्म होगा बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचेगा।