फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

विज्ञापन
1 of 10
अक्सर आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि आप रात में सोने की लाख कोशिश करते होंगे लोकिन नींद है कि आने का नाम ही नहीं लेती। इसका कारण भी आप नहीं समझ पाते होंगे। जानिए, कहीं आप भी तो इन में से कोई गलती नहीं कर रहे?
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

2 of 10
यह सच है कि सब्जियों में बहुत से पौष्टिक गुण होते हैं लेकिन इन्हें सोने से तुरंत पहले खाने से बचना चाहिए क्योंकि सब्जियों में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जो पचने में वक्त लेती हैैं। इसीलिए यह आपको अच्छी नींद देने के बजाए और देर तक जगाए रखेंगी।
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

3 of 10
चिप्स जैसी तली भुनी तैयार की हुई खाने की चीजों से आप पेट तो भर लेंगे लेकिन सोने से पहले इन्हें खाने से आपको नींद नहीं आएगी। इनमें मोनोसोडियम ग्यूलामेट नाम का पदार्थ काफी ज्यादा मात्रा में होता है जो नींद संबंधी परेशानियां पैदा करता है।

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

4 of 10
आईसक्रीम में भी फैट और मीठे की मात्रा कई ज्यादा होती है और इसे खाकर सो जाने से शरीर को मौका नहीं मिल पाता कि फैट को बर्न कर पाए यानि इसे पचा पाए। इसलिए वजन बढ़ने की बहुत संभावना रहती है।
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

5 of 10
अगर पिज्जा का आखिरी हिस्सा भी बचा रह गया हो तो उसे सोने से पहले खाने से बचें। पिज्जा की टॉपिंग में इतना फैट होता है कि वह न केवल आपका वजन बढ़ाएगी बल्कि सोते समय सीने में जलन भी पैदा करेगी।
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

6 of 10
तेज भूख लगने पर पास्ता खा कर काफी समय तक आपका काम चल सकता है लेकिन वहीं अगर सोने से पहले आपने इसे खा लिया तो मोटापा बढ़ना तय है। पास्ता में बहुत कारबोहायड्रेट होता है जो काफी तेजी से फैट में बदल जाता है।
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

7 of 10
दिन की शुरूआत एक कटोरी कॉर्नफेल्क्स के साथ करना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन वहीं सोने से पहले अगर आपने इसे खाया तो सेहत को नुकसान पहुंचता है क्योंकि इसमें भी मीठा और कारबोहायड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है।

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

8 of 10
हम बच्चों को समझाते हैं कि सोने से पहले चॉकलेट न खाएं वरना दांत में कीड़े लग जाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चॉकलेट में भी कॉफी की तरह ही भारी मात्रा में कैफीन होता है जो आपको जगा कर रखता है। जाहिर सी बात है कि सोने से पहले आप कैफीन लेनी पसंद नहीं करेंगे।

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

9 of 10
मिर्चियों में भी कारबोहायड्रेट के साथ साथ कैलोरी की मात्रा काफी होती है। बिस्तर पर जाने से पहले तीखा खाने से न सिर्फ आपको सोने में तकलीफ होगी बल्कि स्वास्थ्य और वजन संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ेगीं।
विज्ञापन

रात में बिस्तर पर जाने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें

10 of 10
सोने से पहले थोड़ी सी भी शराब पीने से आपके शरीर में उन कार्यक्रमों में बाधा पैदा हो जाती है जो अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर आप किसी तरह सो भी जाएंगे तो अगले दिन स्फूर्ति से काम करने की हालत में नहीं रहेंगे। याद रखें, खाने और सोने के बीच कम से कम डेढ़ से दो घंटे का अंतर जरूर हो ताकि खाना अच्छे से पच सके। खाना खाने के बाद टहलना भी पाचन क्रिया में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें