फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

विज्ञापन
1 of 11
इन सर्दियों में अगर बच के रहना है बीमारियों से तो खाएं ये चीजें। शरीर को रखेंगी गर्म और बनाएंगी तंदुरुस्त।
विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

2 of 11
तिल स्वभाव से गर्म तासीर का होता है और इतना ही नहीं बादाम की अपेक्षा तिल में छः गुना से भी अधिक कैल्शियम है। इसलिए इन सर्दियों में तिल के लड्डू, तिल की पट्टी और तिल का हलवा खाएं। यह शरीर को गर्म करेगा और पुष्ट भी बनाएगा।

विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

3 of 11
सर्दियों में मूंगफली खाना सबसे फायदेमंद है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखती है। इसे गरीबों का मेवा भी कहा जाता है। दरअसल मूंगफली में आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन्स, मिनिरल्स आदि बेहद जानदार बना देते हैं।

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

4 of 11
अदरक और तुलसी की चाय या काढ़ा सर्दियों में रामबाण की तरह काम करते हैं। इनके सेवन से सर्दी जुखाम और बुखार के समय इस्तेमाल करेंगे तो फायदा होगा। तुलसी और अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

5 of 11
ये दोनों ही शरीर को गर्म रखने के साथ साथ सर्दी की छोटी मोटी बीमारियों का रक्षा कवच बनते हैं। गुड़ की तासीर गर्म है इसलिए इसका सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है। वहीं शहद भी बहुत फायदेमंद है।

विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

6 of 11
आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन बी प्रचुर मात्रा में पाया जाते है। आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं। रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है।

विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

7 of 11
सर्दियों में मिलने वाला लाल रंग का गाजर विटामिन व पोषण से भरपूर माना जाता है। इसमें मिनरल्स बहुत मात्रा में मिलते हैं। गाजर को आंखों के लिए बहुत अधिक गुणकारी माना जाता है क्योंकि यह विटामिन 'ए' का सबसे अच्छा स्त्रोत है।

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

8 of 11
अगर आप रोज सुबह उठने में आलस का अनुभव करते हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी। इसके पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

9 of 11
अदरक महज एक मसाला ही नहीं है, बल्कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन व विटामिन सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही अदरक एक शक्तिशाली एंटीवायरल भी है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

10 of 11
अगर रोज सुबह व शाम मेथी का रस निकाल कर पियें तो मधुमय ठीक हो जाता है। मेथी के बीज में प्रोटीन, विटामिन सी, नियासिन, पोटेशियम, लाइसिन, ट्रायप्‍टोपान और सैपोनिन्‍स आदि नाम के कई पोषक तत्व होते हैं।

विज्ञापन

सर्दियों में इन चीजों को खाएं, कई बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

11 of 11
अनार में काफी सारा एंटीऑक्‍सीडेंट आयरन, पोलिफिनॉल और विटामिन सी पाया जाता है। यह बुखार को कंट्रोल कर सकते हैं और ठंड लगने से बचाते हैं। इसे खाने से खून बनता है और ब्‍लॉक हुई धमनियां खुल जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें