मधुमेह यानि डायबटीज के मरीजों को अपने खाने के साथ साथ पीने का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। मीठे की मात्रा थोड़ी सी भी ज्यादा हुई तो उनके लिए जानलेवा बन सकती है। लेकिन कुछ ऐसे पेय हैं जो मधुमेह के मरीज बिना हिचक ले सकते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे हैं। तस्वीरें-गेटी इमेजेस।
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों के लिए खास खबर, एक बार जरूर पढ़ें
2 of 7
डायबेटीज के मरीज संतरे या किसी भी फल का जूस पी तो सकते हैं लेकिन ध्यान रहे बहुत निश्चित मात्रा में। ज्यादा या कई बार पीने से खून में शुगर बढ़ सकती है। वैसे जूस की बजाए साबुत फल खाना ही बेहतर रहता है। कोशिश करें ताजे फल का जूस लेकिन कम मात्रा में पिएं।
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों के लिए खास खबर, एक बार जरूर पढ़ें
3 of 7
ब्लैक कॉफी डायबेटीज में पी जा सकती है। भूल कर भी उसमें कुछ मीठा या दूध न मिलाएं। ब्लैक कॉफी में कैलोरी या कार्बोहायड्रेट न होने के कारण यह अच्छी रहती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए खास खबर, एक बार जरूर पढ़ें
4 of 7
घर में बना नींबू पानी डॉयबटीज में पीने के लिए बहुत अच्छा रहता है। इसमें शुगर की मात्रा नहीं रहती। वहीं अगर बाहर रेस्ट्रां में पीने जाएंगे तो हो सकता है वे इसमें स्वाद के लिए कुछ मीठा या कार्बोहायड्रेट भरा मिला दें। इसलिए घर पर बना कर ही पीना बेहतर है।
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों के लिए खास खबर, एक बार जरूर पढ़ें
5 of 7
चॉकलेट दूध स्वाद और सेहत दोनों के लिए ठीक है बशर्ते वह घर में ही बना हो क्योंकि बाहर या पैकेट वाले में मीठा बहुत रहता है। घर में बनाने के लिए 1% फैट मुक्त दूध, 3 चम्मच कोको पाउडर और 2 चम्मच अपनी पसंद का नकली स्वीटनर यानि मीठा बनाने वाली कोई चीज। घर में बने इस दूध से आप बाहर के दूध के मुकाबले 70 कैलोरी, 16 ग्राम कार्बोहॉयड्रेट और 2 ग्राम फैट से खुद को बचाते हैं।
विज्ञापन
डायबिटीज के मरीजों के लिए खास खबर, एक बार जरूर पढ़ें
6 of 7
ब्लैक कॉफी की तरह ही सादी या आईस टी यानि चाय पीएंगे तो अच्छा रहेगा। शुगर मुक्त आईस टी को पिया जा सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं होती।
डायबिटीज के मरीजों के लिए खास खबर, एक बार जरूर पढ़ें
7 of 7
आखिर में सबसे अच्छा है पानी। यह डायबेटीज के मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए अच्छा और जरूरी भी है। न इसमें कैलोरी होती है न फैट न कार्बोहायड्रेट।