ज्यादा तनाव लेना या इसे आदत बना लेना आपके जीवन और सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। आप सोच भी नहीं सकते कि इस कारण कितनी घातक बीमारियां हो सकती हैं, जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
2 of 9
शोधकर्ताओं ने हमेशा से कहा है कि तनाव दिल की बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है। बहुत तनाव लेने वालों को उक्त रक्तचाप की समस्या भी हो जाती है। तनाव दिल की धड़कन और खून का बहाव बढ़ा देता है जिसके कारण खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
3 of 9
जिन लोगों को दमें की बीमारी होती है उनके लिए तनाव घातक साबित हो सकता है क्योंकि तनाव से दमा बढ़ जाता है। यहां तक कि जिन मां बाप को ज्य़ादा ही तनाव लेने की आदत होती है, उनके बच्चों को भी दमा होने की संभावना बढ़ जाती है।
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
4 of 9
सिरदर्द की सबसे बड़ी वजह तो ज्यादातर तनाव ही होता है। ये साधारण ही नहीं कई बार माईग्रेन के सिरदर्द तक भी पहुंच जाता है। जाहिर है, दिमाग पर इतना जोर पड़ेगा तो ऐसा होगा ही।
विज्ञापन
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
5 of 9
तनाव बढ़ने से शरीर में कॉर्टीसोल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है। इस कारण पेट में फैट बढ़ता है और आप मोटे होते हैं। यानी तनाव मोटापे का भी मुख्य कारण बनता है।
विज्ञापन
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
6 of 9
तनाव के कारण आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। एक शोध में उन माओं के डीएनए को जांचा गया जो बहुत तनाव लेती थीं तो सामने आया कि उनके बच्चे जल्दी बीमार पड़ते हैं बजाए उन माओं के जिन्होंने तनाव नहीं लिया था। चेहरे पर इसका असर साफ दिखने लगता है।
विज्ञापन
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
7 of 9
इसमें कोई दो राय नहीं कि तनाव लेने की पुरानी आदत आप में डिप्रेशन और घबराहट पैदा कर सकती है। एक सर्वे में भी पाया गया था कि जिन लोगों में अपने काम के कारण बहुत तनाव होता है उन्हें डिप्रेशन होने की संभावना 80% ज्यादा होती है बजाए उनके जिन्हें कम तनाव होता है।
दमे से लेकर माईग्रेन तक, तनाव दे सकता है आपको ये 10 घातक बीमारियां
8 of 9
पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियां खासकर गैस बनना भी तनाव की देन हो सकती हैं। तनाव अल्सर पैदा नहीं करता लेकिन अगर पहले से अल्सर हैं तो उन्हें और बढ़ा सकता है।