एक तरफ हैं प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पाडुकोण, सोनम कपूर जैसी हीरोइनें जो कुछ भी पहन लें, अच्छा ही लगता है। चाहे वेस्टर्न कपड़े हों या बिलकुल भारतीय, वे सब में अच्छी लगती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी हीरोइनें हैं जो वेर्सटर्न कपड़े न ही पहनें तो बेहतर है। ये सिर्फ साड़ी-सूट में ही अच्छी लगती हैं। देखिए जरा, कौन हैं ये।
विज्ञापन
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
2 of 13
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है विद्या बालन का। विद्या को कई सालों तक अपने पहनावे को लेकर फैशन विशेषज्ञों से खरी खरी बातें सुनने को मिली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि विद्या पहले समझ नहीं पाती थीं कि उनके शरीर पर क्या बेहतर लगेगा। वे वेस्टर्न कपड़े भी पहनती थीं लेकिन बिलकुल अच्छी नहीं लगती थीं। अब विद्या एक से एक साड़ी-सूट पहनती हैं औऱ क्या गजब लगती हैं।
विज्ञापन
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
3 of 13
अमृता राव भी ऐसी ही एक हीरोइन हैं जो शॉर्ट ड्रेसेज पहन तो लेती हैं लेकिन बेहतर वे भारतीय कपड़ों में ही लगती हैं। उनका व्यक्तित्व साड़ी, सूट, लहंगे में बेहतर निखर कर आता है जबकि वेस्टर्न कपड़ों को वे कुछ खास नहीं लगतीं।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
4 of 13
तबू के बारे में बात करें तो उनका नाम आते ही साड़ी या सूट पहनी तबू याद आती हैं। क्योंकि वे उसी में सबसे अच्छी लगती हैं। तबू खुद भी ज्यादातर ऐसे ही कपड़े पहनती हैं। हालांकि कुछ फंक्शन में वे गाउन और शॉर्ट ड्रेस में भी देखी गई हैं।
विज्ञापन
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
5 of 13
काजोल का पहनावा तो वैसे भी कभी ज्यादा पसंद नहीं किया गया। चाहे वे साड़ी पहनें या कोई ड्रेस। लेकिन फिर भी काजोल साड़ी या सूट में जितनी अच्छी लग सकती हैं उतनी वेस्टर्न गाउन में तो बिलकुल नहीं।
विज्ञापन
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
6 of 13
कोंकणा सेन ने कभी कोशिश की भी वेस्टर्न पहनने की तो उस तरह नहीं जैसे दूसरी हीरोइनें पहनती हैं। उन्हें चिपकी हुई जींस या कसे टॉप अच्छे नहीं लगते क्योंकि वे जानती हैं कि ये उन पर सूट नहीं करता। ज्यादातर कोंकणा आपको साड़ियों में ही दिखेंगी जो उन पर बहुत फबती हैं।
विज्ञापन
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
7 of 13
अमीषा पटेल को न जाने खुद से क्या तकलीफ है जो वे ऐसे कपड़े पहनती हैं। वे मॉडर्न बनने की कोशिश तो बहुत करती हैं और कभी कभी सफल भी हो जाती हैं पर ज्यादातर उनके वेस्टर्न कपड़े उनकी फजीहत ही कराते हैं। इससे बेहतर तो वे साड़ी, लहंगे या सूट में लगती हैं।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
8 of 13
रानी मुखर्जी अब तक समझ चुकी होंगी कि उन्हें वेस्टर्न कपड़े ट्राई भी नहीं करने चाहिए। देख लीजिए, रानी का ये सफेद गाउन किसी मैक्सी से कम नहीं लग रहा। जबकि वे जब भी बॉडर वाली साड़ी या सादे से सूट पहनती हैं, तो कितनी खूबसूरत लगती हैं।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
9 of 13
जूही चावला अपनी यकीनन पुरानी फिल्मों में स्कर्ट या ड्रेस पहन कर क्यूट लगती थीं लेकिन अब वे सिंपल सा जींस-टॉप भी पहने लें तो कुछ खास नहींं लगतीं। वे खुद भी ये बात जानती हैं इसीलिए ज्यादातर जगहों पर सूट पहन करही जाती हैं। उन पर ये अच्छा भी लगता है, जबकि उन्हीं के दौर की हीरोइनें जैसे माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर पर वेस्टर्न और इंडियन दोनों अच्छे लगते हैं।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
10 of 13
ग्रेसी सिंह ने शायद खुद को भी वेस्टर्न कपड़ों में कभी नहीं देखा होगा। चाहे फिल्में हो, सीरियल हो या असल जिंदगी, ग्रेसी सूट-साड़ी में ही दिखती हैं और यही उन्हें करना भी चाहिए। उन पर वेस्टर्न कपड़े, जैसे आज के वक्त में हीरोइनें पहनती हैं, बिलकुल अच्छे नहीं लगेंगे।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
11 of 13
महिमा चौधरी 1-2 बार जींस और डीप नेक टॉप या वेस्टर्न गाउन पहने दिखी हैं लेकिन अब वे पहले जैसी नहीं रह गईं कि कुछ भी पहन लें तो अच्छी ही लगेंगी। वे साड़ी और लहंगे में ही बेहतर लगती हैं।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
12 of 13
नंदिता दास आर्ट फिल्मों की हीरोइन हैं। पहनावे में ही क्या वे सोच और फिल्मों के मामले में भी बहुत सादी हैं। उन पर खादी के कुर्ते और साधारण सी साड़ी जितनी फबती है उतने चिपके-चिपके कपड़े या शर्ट-पैंट कभी नहीं लगेंगे क्योंकि नंदिता का व्यक्तित्व ही बिलकुल अलग है।
वेस्टर्न कपड़ों के नाम पर क्या-क्या पहन लेती हैं ये हीरोइनें!
13 of 13
हुमा कुरेशी यकीनन भारतीय कपड़ों में ज्यादा अच्छी लगती हैं लेकिन फिर भी, वे जब शर्ट-जींस-कोर्ट या कोई शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तो वे उसे भी बेहतरीन तरीके से निभाना जानती हैं। हालांकि कई बार उनसे भी कपड़े चुनने में गलती हो जाती है।