फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
ये बॉलीवुड हीरोइनें वैसे तो हैं ही इतनी खूबसूरत कि इन पर कोई भी रंग और ड्रेस जंचता है लेकिन इनकी शादी के लुक और गेटअप ने इन्हें और खूबसूरत बना दिया। बड़े डिजाइनरों के डिजाइन किए हुए लहंगे और साड़ियों में ये कमाल लग रही थीं। देखिए, बॉलीवुड की सबसे सुंदर दुल्हनों और उनके शादी के जोड़े को।
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

2 of 11
असिन भी अब बॉलीवुड की शादीशुदा हीरोइनों में शुमार हो गई हैं। असिन ने 19 जवनरी को पहले इसाई रीति रिवाजों से फिर शाम को हिंदू तरीके से शादी की। वे दुल्हन बन कर बेहद खूबसबरत लग रही थीं और शादी के बाद तो मानो अचानक ही चेहरे का निखार बढ़ गया हो। असिन की तरह ही कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनपर शादी का खुमार साफ दिखा।
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

3 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी के वक्त तो सुनहरे रंग की लहंगा साड़ी पहनी थी जिसे ऐश की पसंदीदा डिजाइनर नीता लुल्ला ने बनाया था। लेकिन शादी के बाद जब वे और अभिषेक तिरुपति बालाजी में पूजा करने गए थे तो वो पक्की सुहागन की तरह लाल साड़ी, लाल चूढ़ियां, मंगलसूत्र और भरी मांग में दिखाई दी थीं।

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

4 of 11
पिछले साल हुई सोहा अली खान की शादी में निकाह के वक्त सोहा ने क्रीम और हल्के नारंगी रंग का लहंगा पहना था जिसे डिजाइनर सभ्यसाची ने बनाया था। शादी हो जाने के बाद रिसेप्शन के वक्त उन्होंने गाढ़े गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जो कि डिजाइनर संजय गर्ग के कलेक्शन में से एक था।।
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

5 of 11
शिल्पा शेट्टी की शादी बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार शादियों में से एक है जिसपर खूब पैसा भी खर्च किया गया था। शिल्पा ने शादी के वक्त मैंगलोर के खास काम की लाल साड़ी पहनी थी जिसे तरुण लहिलियानी ने डिजाइन किया था। रात में उन्होंने गोल्डन रंग का गाउन पहना था। मांग में सिंदूर भले ही नहीं लेकिन उनके हाथ में मोटा सा चूढ़ा जरूर नजर आया था।
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

6 of 11
जेनीलिया डिसूजा ने पहले मराठी स्टाइल में सात फेरे लिए की और शाम को चर्च में सफेद गाउन में शादी की। रात में रिसेप्शन के वक्त वे हल्के लाल रंग के लहंगा पहने और मांग में सिंदूर लगाए दिखी जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। जेनीलिया की शादी के वक्त की साड़ी डिजाइनर रितू कुमार ने बनाई थी।
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

7 of 11
करीना कपूर ने सुबह निकाह के वक्त तो साधारण लेकिन बेहद खूबसूरत सा हरा औऱ लाल रंग का सूट पहना था। रात में रिसेप्शन के वक्त उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा और उस पर लंबी जड़ाऊ कुर्ती पहनी थी जिसे डिजाइनर मनीश मल्होत्रा ने खास उनके लिए बनाया था। शादी के तुरंत बाद करीना ज्यादातर समारोह में सिंदूर लगाकर ही जाती दिखी थीं।

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

8 of 11
विद्या बालन ने शादी के वक्त चेन्नई सिल्क की साड़ी पहनी थी जिसे डिजाइनर सभ्यसाची ने डिजाइन किया था। डिजाइनर ने उनके लिए 18 साड़ियां बनाई थीं। शादी के बाद विद्या मीडिया के सामने आईं तो उनकी मांग में गाढ़ा सिंदूर और हाथों में महंदी दिखाई दी और वे बहुत सुंदर लग रही थीं।

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

9 of 11
ईशा देयोल ने शादी के वक्त नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की हुई लाल कांजीपुरम साड़ी पहनी थी। शादी के बाद रिसेप्शन में उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था।

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

10 of 11
आमना शरीफ अपनी शादी के वक्त इतनी सुंदर लग रही थीं कि क्या कहने। शादी में उन्होंने पीच और लाल रंग का सभ्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना जबकि रिसेप्शन में गुलाबी डुपट्टे के साथ नीले रंग का लहंगा पहना था जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन

अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें

11 of 11
कल्कि कोचलिन ने शादी के वक्त हल्के क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी और रात में उन्होंने गुलाबी चोली के साथ पीला लहंगा डाला था जिसे डिजाइनर लैला मोटवानी ने बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें