फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

Mon, 21 Sep 2015 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
काली मिर्च को केवल एक मसाले के तौर पर मत देखिए। इसके नियमित प्रयोग से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक हट जाता है।
विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

2 of 10
आयुर्वेद में काली मिर्च को सेहत का साथी बताया गया है। अगर जुकाम और बुखार ने डेरा डाल रखा है तो पानी में तुलसी, काली मिर्च, अदरक, लौंग और इलाइची डालकर काढ़ा बनाकर पी लीजिए। यकीनन आराम मिलेगा।

विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

3 of 10
अगर दांतों में पायरिया हो गया है तो दरदरे नमक के साथ पिसी काली मिर्च का चूरन मिलाकर रोज सुबह और शाम को इसका मंजन करें। पायरिया खत्म होगा और दांत भी मजबूत होंगे।

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

4 of 10
इसके प्रयोग से आंखों की रोशनी बढ़ती है। काली मिर्च के पाउडर को घर में बनाए देशी घी के साथ खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की कई परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

5 of 10
अगर बार-बार भूलने की आदत से परेशान हैं तो काली मिर्च के चूरण को शहद के साथ मिलाकर चाटें। इसे रोज खाने से याद्दाश्त मजबूत होती है।
विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

6 of 10
अगर ऊट-पटांग खाने से पेट खराब हो रहा है तो रस भरे नींबू (बीज निकाल दीजिए) में काली मिर्च का चूरण भरकर उसे गर्म कर लीजिए। इसे चूसेंगे तो बदहजमी और गैस की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

7 of 10
अगर खांसी लंबी हो गई है तो आधी चम्मच काली मिर्च के चूरन को थोड़े गुड़ में मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसे चूसने से पुरानी खांसी में भी आराम मिलता है।

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

8 of 10
गठिया के मरीजों के लिए काली मिर्च रामबाण है। काली मिर्च के चूरन को तिल के तेल में पकाएं। इसे ठंडा करके स्टोर करके रख लें। इस तेल की नियमित तौर पर मालिश से गठिया के दर्द में आराम मिलेगा।

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

9 of 10
गायकों के लिए काली मिर्च बड़े काम की होती है। पिसी हुई काली मिर्च को मुलहठी और मिश्री मिलाकर रख लें, इस मिश्रण को एक चुटकी शहद के साथ मिलाकर खाने से गले की सभी तरह की तकलीफों में आराम मिलेगा। काली मिर्च का चूरन शहद के साथ लेने से आवाज साफ होती है।
विज्ञापन

किचन में है काली मिर्च तो घर से दूर रहेंगी कई बीमारियां

10 of 10
पेट में कीड़े पड़ जाएं तो काली मिर्च को किशमिश के साथ मिलाकर दिन में दो या तीन बार चबा-चबा कर खाने से पेट के कृमि मर जाते हैं। अगर मट्ठा में काली मिर्च का चूरन डालकर दो या तीन दिन लें, उससे भी आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें