सर्दियों में कई ऐसी सब्जियां आती हैं जिनके तरह तरह के पराठे बनाए और खाए जाते हैं। दही, चटनी, घी मक्खन के साथ ठंड में इनका मजा दुगना ही हो जाता है। जानिए, किस पराठे के क्या फायदे हैं।
विज्ञापन
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
2 of 9
सर्दियों में मूली के पराठों का मजा ही कुछ और है। मूली खाने से सर्दी जुखाम दूर होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है। मूली पीलिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
3 of 9
सुबह की ठंड में गर्मागरम बथुआ के परांठे मिल जाए तो क्या कहने। बथुआ में कैल्शियम और आयरन होता है। ये महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करता है, कब्ज भगाता है, पेट के कीड़े मारता है और बालों के लिए अच्छा होता है। लेकिन बथुआ को बहुत ज्यादा भी नहीं खाना चाहिए वरना डायरिया हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि कहते हैं मिसकैरेज होने की संभावना रहती है।
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
4 of 9
सर्दियों में मटर के पराठे भी खाए जाते हैं। मटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ने देते। गठिया, कैंसर और ब्रोंकाइटिस के रोग में भी फायदा पहुंचाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
विज्ञापन
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
5 of 9
सर्दियों में गोभी के पराठे नहीं खाए तो क्या खाया। गोभी के फायदे भी तो कई हैं। यह दिमागी शक्ति के लिए जरूरी है। इसमें विटामिन बी होता है जो दिमाग के विकास के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ कमजोर पड़ने वाली याद्दाश्त को भी मजबूत रखता है।
विज्ञापन
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
6 of 9
पालक के पराठे भी सर्दियों में नाश्ते के अच्छे विकल्प होते हैं। सर्दियों में पालक बाजार में खूब मिलती है और अपने साथ कई फायदे भी लाती है। जैसे कि आंखों की रोशनी बढ़ाती है, माइग्रेन, दमे, गठिए की शिकायत कम कर सकती है।
विज्ञापन
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
7 of 9
कम ही लोग जानते हैं कि पपीते के पराठे भी बनते हैं। ये खाने में मूली के पराठे जैसे ही लगते हैं और बहुत स्वादिष्ट होते हैं। पपीते में विटामिन ए और पपेन नाम का तत्व होता है जो त्वचा से पुराने सेल हटाकर नए सेल बनाता है और निखार लाता है। ये त्वचा में नमी भी बनाए रखता है।
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
8 of 9
पनीर के पराठे सर्दियों में ही नहीं हर मौसम में खाए जा सकते हैं और अच्छे भी लगते हैं। पनीर हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है। पनीर खाने से शरीर में ताकत आती है और कमर दर्द, जोड़ों का दर्द भी दूर होता है। पनीर में प्रोटीन होता है जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।
7 तरह के पराठों के 7 फायदे, सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत भी
9 of 9
इन पराठों का मजा तो जरूर लीजिए लेकिन ध्यान रहे, एक वक्त पर ज्यादा पराठे खाना भी सेहत के लिए मुकसानदेह हो जाता है। पराठों का तेल और चिकनाई आपको मोटा भी कर सकता है। इसलिए इन्हें खाएं लेकिन सीमित मात्रा में।