फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

विज्ञापन
1 of 7
भले ही विशेषज्ञ यह कहते रहें कि ज्यादा नमक सेहत के लिए नुकसानदेह है, पर हम तो हमेशा स्वाद की ही सुनते हैं। नमक कैसे खाएं और कितना खाएं, हमारा नमक सही है या नहीं... इस बात पर गौर करने के बजाय हम यह देखते हैं कि हमारे खाने में नमक बराबर है या नहीं।
विज्ञापन

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

2 of 7
यानी सेहत को दरकिनार कर हम सिर्फ स्वाद की ही सोचते हैं, जो सेहत के लिहाज से गलत है। नमक आप चाहें जिस माध्‍यम से लें, लेकिन उसकी मात्रा को कंट्रोल करना जरूरी है। साथ ही यह देखना भी जरूरी है कि आपका नमक सही हो, जिसमें आयोडिन की मात्रा संतुलित हो।
विज्ञापन

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

3 of 7
सोडियम सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी जरूरी है। शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित रखने, मांसपेशियों के सुचारू रूप से काम करने और मस्तिष्क से शरीर के अन्य अंगों तक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए सोडियम जरूरी है।

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

4 of 7
पूरी तरह से सेहतमंद व्यक्ति के शरीर को हर दिन 6 ग्राम से भी कम नमक की जरूरत होती है, पर अलग-अलग माध्‍यमों से हम इससे ज्यादा ही नमक खा लेते हैं, जिससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है।

विज्ञापन

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

5 of 7
इस कारण उच्च रक्तचाप, किडनी से संबंधित बीमारियों के होने की आशंका बढ़ जाती है। नमक की अधिकता से घुटनों में सूजन और मोटापे की समस्या भी होती है। कई बार यह एजिंग की प्रक्रिया को भी बढ़ा देता है।
विज्ञापन

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

6 of 7
लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि आप अपनी डाइट नमक बिल्कुल ही हटा दें या कम कर दें। नमक की अधिकता ही नहीं, कमी भी सेहत के लिए खतरनाक है। नमक की कमी से थकान, डिहाइड्रेशन, निम्न रक्तचाप, मांसपेशियों में खिंचाव आदि समस्या हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए नमक की कितनी मात्रा कर सकती है नुकसान

7 of 7
निम्न रक्तचाप के मरीजों, गर्म या उमस भरे वातावरण में काम करने वाले लोगों या शारीरिक श्रम करने वाले लोगों और खिलाड़ियों को डाइट में नमक की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है, क्‍योंकि शरीर पसीने के माध्‍यम से अतिरिक्‍त नमक बाहर निकाल देता है। इसलिए अपनी डाइट में नमक की मात्रा को बैलेंस रखें, ताकि सेहत संबंधी कोई समस्या न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें