फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

Sun, 23 Aug 2015 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
खाने-पीने में सूझ-बूझ के साथ चला जाए तो भागम-भाग भरी लाइफस्टाइल में भी आप तरोताजा और जवां रह सकते हैं।
विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

2 of 15
बादाम आपके बैड कॉलेस्ट्रॉल को घटाता है। बादाम में अमीनो एसिड और विटामिन E की भरपूर मात्रा होती है। जो मांसपेशियों की ग्रोथ के लिए अहम होती है। दिन में करीब 20 बादाम खाना आपकी ढलती उम्र में भी आपको जवां लुक देगा।

(जानकारी www.msn.com से)
विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

3 of 15
टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लैडर, फेफड़ों, त्वचा, और पेट के कैंसर में राहत पहुंचाते हैं। टामाटर का सेवन करने से पराबैग्नी किरणों से आपकी त्वचा पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से बचने में मदद मिलती है।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

4 of 15
स्वीट पोटैटो खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना आपकी सेहत के लिए लाभकारी भी है। स्वीट पोटैटो में मौजूद ग्लूटाथियोन नाम का एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसमें विटामिन C भी पाया जाता है। जो चेहरे की झुर्रियां दूर करने में काम आता है।
विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

5 of 15
आयरन से भरपूर पालक का सेवन हर लिहाज से आपकी सेहत के लिए लाभदायक है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की जरूरी मात्रा और इसके अलावा मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य गुणकारी तत्व आपको पोस्टेट कैंसर और स्किन ट्यूमर से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

6 of 15
ब्लूबेरी में कैंसर से लड़ने और दिल की बीमारियों से लड़ने में जबरदस्त क्षमता होती है। इनमें विटामिन A और C के साथ एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो आपको हमेशा जवां दिखने में मददगार होते हैं। दिन में एक कप ब्लूबेरीज का सेवन आपके लिए सेहत की गारंटी हो सकता है।

विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

7 of 15
ग्रीन टी का सेवन किसी भी प्रकार के कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। खासकर स्किन कैंसर के लिए ग्रीन टी रामबाण इलाज है। इसमें मौजूद विशेष प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट इसे खास बनाते है।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

8 of 15
डार्क चॉकलेट में पाए जाने वाले कोकोआ में दिमाग को ऊर्जा पहुंचाने की अच्छी क्षमता होती है। इससे शरीर में खून का बहाव भी ठीक रहता है। इससे आप हमेशा ऊर्जा से भरपूर और जवां लगते हैं।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

9 of 15
गाजर में मौजूद विटामिन A की भरपूर मात्रा जितनी आखों के लिए लाभदायक होती है उतनी ही त्वचा के लिए भी होती है।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

10 of 15
सूखे बेर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें तांबा और बोरोन के तत्व शरीर तो बलिष्ठ बनाते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

11 of 15
होल ग्रेन यानी संपूर्ण अनाज का आहार जैसे गेंहू का दलिया, ओट, ब्राउन राइस आदि। इनमें मौजूद फाइबर, विटामिन और प्रोटीन हर प्रकार की बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। और शरीर स्वस्थ होगा तो आप भी ऊर्जा से भरपूर चुस्त-दुरुस्त दिखेंगे।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

12 of 15
ऐबाकाडो शरीर में मौजूद खराब प्रकार के कॉलेस्ट्रल को खत्म करने में मदद करता है। ये फर्टिलिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

13 of 15
अखरोट में एक विशेष प्रकार के एंटि-फ्लेमेटरी पॉलीफेनोल्ड्स नामक तत्व मांस-पेशियों के लिए लाभदायक होते हैं।

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

14 of 15
प्राकृतिक गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए हर प्रकार से रामबाण है। दिल-दिमाग और त्वचा के लिए हल्दी का सेवन बहुत ही लाभकारी है।

विज्ञापन

हमेशा जवां दिखना चाहते हैं तो अपनाइए ये 15 सुपर फूड

15 of 15
अनार में कई प्रकार के कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। खासकर पोस्टेट कैंसर के लिए अनार बहुत ही लाभदायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें