फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

Sat, 19 Dec 2015 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
अमूमन शादी से पहले लोग कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो जाते हैं। मसलन, खुद की सेहत पर काबू नहीं रहता और शादी का एल्बम थका-थका नजर आता है।
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

2 of 11
आप चाहते हैं कि शादी के दिन आपका चेहरा मुस्कुराता हुआ लगे, थकान और तनाव आपको छू भी न पाएं तो जरूरी है कि रोजाना सुकून की नींद लेना शुरू कर दें। लेट नाइट न सोएं। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें। इससे आप तरोताजा रहेंगे और चेहरे पर तनाव भी नहीं झलकेगा।
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

3 of 11
शादी से कुछ दिनों पहले जीभ पर अगर लगाम लगा लेंगे तो फायदे में रहेंगे। अक्सर देखा गया है कि शादी के कुछ दिन पहले से ही करीबियों के साथ तमाम छोटी-मोटी पार्टियां होने लगती हैं और इनमें खूब स्पाइसी खाना खाया जाता है। नतीजतन, एसीडिटी, बदहजमी और पेट संबंधी तमाम तकलीफें घर कर लेती हैं। इस लिए शादी के मंडप पर एकदम एनर्जेटिक दिखना है तो स्पाइसी खाना नजरअंदाज करें।

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

4 of 11
शादी से पहले शराब और कर्बोनेटिड अल्कोहल से कोसों दूरी बना लें तो ही अच्छा है। नशे से होने वाले नुकसान तो सभी जानते हैं, इसलिए नशामुक्त रहें और शादी को एंज्वॉय करें।
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

5 of 11
शादी जीवन का सबसे खास समारोह है और इस खास दिन पर हर कोई सबसे खास दिखना भी चाहता है, इसीलिए अक्सर देखा गया है कि ज्यादा सुंदर दिखने के चाह में लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट चेहरे पर इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन शादी के दिन अगर नजदीक हैं तो किसी भी नए स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि इनसे नुकसान पहुंचने की सूरत में सही होने का वक्त कम पड़ जाता है।
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

6 of 11
आपके पास शादी से पहले हफ्ते भर का वक्त बचा है तो बाल न कटबाएं। कई दफा अच्छी हेयरस्टाइल के चक्कर में कबाड़ा और हो जाता है और फिर बाल कोई घंटे-दो घंटे में तो उगते नहीं हैं।
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

7 of 11
शादी करीब हो तो चेहरे पर फेशियल भी नजरअंदाज करें। चाहें तो हल्दी चंदन का उबटन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साइड इफैक्ट भी नहीं हैं और आपकी त्वचा भी दमक उठेगी।

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

8 of 11
आपके स्वास्थ्य की सबसे अहम कड़ी है पानी। पानी खूब पिएं। पानी न सिर्फ खून की चाल को नियंत्रित रखने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर में जरूरी नमी भी बनाए रखता है। दिन में करीब 3-4 लीटर पानी जरूरी पीना चाहिए। ये आपको मानसिक तनाव और चिड़चिड़ेपन से भी दूर रखता है।

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

9 of 11
कार वगैरह ड्राइव करें तो सजग रहें और संभलकर ड्राइव करें। कहने का मतलब है कि किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। क्योंकि आप जीवन के सबसे अहम पड़ाव की ओर हैं।

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

10 of 11
सेहत के लिए जरूरत से ज्यादा सजगता भी आपके लिए सिरदर्द बन सकती है। इसलिए अतिउत्साह में ज्यादा कसरत-व्यायाम न करने लगें। आपका शरीर जितना सक्षम है उसी के अनुसार व्यायाम करें। क्योंकि क्षमता से ज्यादा शारीरिक मेहनत करने पर कई दफा बिस्तर तक पकड़ना पड़ जाता है।
विज्ञापन

शादी से पहले भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां

11 of 11
ऊपर से नीचे तक एकदम फिट हों और मुस्कुराने पर आपके दांत कलई खोल दें तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर है बुरा लगेगा। इसलिए, शादी से कुछ दिन पहले डार्क ड्रिंक्स और फूड नजरअंदाज करें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपके दांत सफेद और शाइनी हो गए हैं। कोशिश करें कि कॉफी, रेड वाइन, ब्लूबेरीज, हाई एसिडिक फूड, ब्लैक टी, डार्क कलर्ड सोडा, तंबाकू उत्पाद आदि न लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें