दुनिया में शायद ही कोई हो जो प्यार की खुमारी में डूबा रहना पसंद नहीं करता हो, लेकिन इसके सेहत से जुड़े जबरदस्त फायदे भी है। तस्वीरों में जानिए।
विज्ञापन
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
2 of 11
अक्सर लोग कहते हैं कि प्यार में नींद नहीं आती, लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि प्यार करने से नींद बढ़िया आती है। दरअसल, प्यार करने के दौरान दिमाग को तनाव से मुक्त करने वाला ऑक्सीटॉसिन केमिकल रिलीज होता है। ये किसी भी प्रकार के दर्द से निजात दिलाने वाले एंडोर्फिन्स को बढ़ाता है। यानी साथी से प्यार करते हैं तो चैन की नींद सो जाइए।
विज्ञापन
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
3 of 11
कुछ अध्ययनों से ये बात सामने आई है कि जिम में कसरत करने के मुकाबले अगर रोजाना प्यार करने का टाइम निकाला जाए तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। औसत लव मेकिंग सेशन में योग या वॉक के मुकाबले 150 कैलोरीज तक घटाते हैं।
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
4 of 11
हफ्ते में एक या दो बार प्यार के पलों को बिताने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जुकाम-खांसी के अलावा बड़ी बीमारियों भी आप पर हावी नहीं होती हैं।
विज्ञापन
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
5 of 11
जितनी ज्यादा रोमांटिक लाइफ उतना ज्यादा फायदा। जी हां, स्टडीज से पता चला है कि प्यार करने की आदत न केवल आपको खुश रखती है, बल्कि आप ज्यादा वक्त तक जवां रहते हैं। प्यार के पलों में एंडोर्फिन्स रिलीज होते हैं और आपकी त्वचा विटामिन D से भरपूर हो जाती है, नतीजतन आप खिले-खिले और जवां नजर आते हैं।
विज्ञापन
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
6 of 11
स्कॉटलैंड में शोधर्थियों ने 24 महिलाओं और 22 पुरुषों की सेक्स लाइफ पर रिसर्च की तो पाया कि प्यार करने के दौरान आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और आप पूरी तरह से तनावमुक्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
7 of 11
शोधार्थियों का मानना है कि महिलाएं अगर अपने साथी से नियमित संबंध बनाती हैं तो उनको मासिक धर्म संबंधी शिकायतें कम होती हैं और उनके गर्भधारण करने के चांसेज बढ़ जाते हैं।
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
8 of 11
आपको ये जानकर ताज्जुब होगा कि प्यार करने की आदत से कैंसर और दिल की बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है।
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
9 of 11
प्यार एक प्रकार से नैचुरल पैन किलर का काम करता है। अध्ययनों से पता चला है कि साथी से संबंध बनाने की आदत से तमाम तरह के दर्द सहने की क्षमता बढ़ जाती है। प्यार की आदत से महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से लेकर गठिया और माइग्रेन तक के दर्द से निजात मिलती है।
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
10 of 11
ये अभी से नहीं पुराने समय से माना जाता रहा है कि प्यार करने से महिलाओं की खूबसूरती में भी इजाफा होता है। ये सौ फीसदी सच है। प्यार के पलों में महिलाओं के शरीर में अच्छी मात्रा में एस्ट्रोजन हार्मोन बनता है। इस हर्मोन की मदद से त्वचा मुलायम होती है और बाल चमकदार हो जाते हैं।
प्यार करने के 10 फायदे, दिल ही नहीं जिस्म भी रहेगा दुरुस्त
11 of 11
यानी अगर आप अपने साथी से नियमित प्यार करने की आदत डाल लेते हैं तो काफी हद तक आज की स्ट्रेसफुल लाइफ से निजात पा जाएंगे और हमेशा जवां और खुशदिल जिंदगी के मजे ले सकेंगे। तो फिर देर किस बात की...