भले ही देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के बाद योग विधाओं को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया हो, लेकिन चीन में योग दिनचर्या का हिस्सा है। पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में योग सेंटरों की स्थापना हुई है और इन पर वेस्ट यूपी के योग गुरु शिक्षा दे रहे हैं। (रिपोर्ट: मदन बालियान/अमर उजाला, मेरठ)
विज्ञापन
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
2 of 9
ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी नीरज कुमार बीजिंग में कमल योग सेंटर चलाते हैं। डिमांड बढ़ी तो तीन साल में छह शाखाएं खुल गईं। वह बताते हैं कि चीन में जॉब के बाद लोग घर जाने के बजाए सीधे हेल्थ सेंटर आते हैं।
विज्ञापन
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
3 of 9
नीरज ने बताया कि उन्होंने चंद कॉलेज ऑफ योग एंड नेचरोपैथी दिल्ली से योगा की पढ़ाई की। उत्तराखंड से योगा विषय में एमए किया। इसके बाद नौकरी मिल गई। शुरुआत में ही प्रतिमाह 75 हजार रुपये महीने की नौकरी मिली थी। जो पिछले एक दशक से चीन में योग सिखा रहे हैं, उन्हें प्रतिमाह करीब ढाई से तीन लाख रुपये महीना मिलते हैं।
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
4 of 9
मोदीपुरम की आकांक्षा हाइट्स निवासी आयुष शर्मा बताते हैं कि योग की पढ़ाई के बाद वह चीन में नौकरी करने चले गए। यहां योग का बड़ा स्कोप है। महिलाएं योग की दीवानी हैं, वह खूबसूरत दिखने के लिए योग करती हैं। सेंटरों पर पावर योगा, हॉट योगा, हठ योगा, अष्टांग, पद्मासन, भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम विलोम सिखाएं जाते हैं।
विज्ञापन
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
5 of 9
मुजफ्फरनगर के पुष्पेंद्र, सहारनपुर के शैंकी, बागपत के दीपेंद्र और शामली के पंकज मलिक, धर्मेंद्र मलिक और सुधीर लपराना समेत बड़ी संख्या में वेस्ट यूपी के युवा चीन में योग सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
6 of 9
मेरठ के युवा बीजिंग, शंघाई और चॉनजिंग जैसे शहरों में योग सिखाते हैं। विदेश में मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और सहारनपुर के योग प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ गई है। चीन में योग को लेकर दीवानगी है। तनाव, चिंता और दिनभर की थकान से निजात पाने के लिए लोग योग करते हैं।
विज्ञापन
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
7 of 9
बीजिंग में योग सिखाने वाले नीरज बताते हैं कि यहां सूर्य नमस्कार पर कोई विवाद नहीं है। हेल्थ सेंटर पर लोग अपनी सुविधा के अनुसार योग करते हैं। प्रत्येक छह माह बाद विशेष योग कक्षाओं के लिए भारत आते हैं।
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
8 of 9
चीन में योग को लेकर भ्रांति है कि यह केवल महिलाओं के लिए है। नीरज इसका कारण बताते हैं कि चीन के प्रशिक्षक पहले महिलाओं को डांस जैसे योग कराते थे। पुरुष इनसे दूर रहे। भारत के प्रशिक्षक यहां पहुंचने शुरू हुए तो योग की जानकारी मिलने लगी। लेकिन आज भी पुरुष योग से दूर हैं और महिलाओं की संख्या अधिक है।
चीन में चमके यूपी के ये योग गुरु, कमाते हैं लाखों रुपए
9 of 9
बेहतर कॅरियर के लिए युवाओं ने चीन की राह पकड़ी। दिल्ली, गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार और हरियाणा से योग की शिक्षा हासिल करने वाले क्षेत्र के कुछ युवा नब्बे के दशक में चीन गए। उन्हें अच्छा पैसा मिला तो वेस्ट यूपी के अन्य युवाओं को भी बुला लिया।