अगर जॉब ही करना चाहते हैं और इसके लिए कोई खास पसंद नहीं है तो इस फेहरिस्त को खंगाल लीजिए, शायद आपके लिए कोई निकल आए।
विज्ञापन
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
2 of 10
साल 1912 में जब उस वक्त का सबसे विशालकाय जहाज टाइटैनिक आइसबर्ग से टकराकर समंदर में डूबा, तब आइसवर्ग मूवर्स की जॉब वजूद में आई। आइसवर्ग मूवर्स का काम उन जहाजों को रास्ता दिखाने का होता है जो आइसबर्ग के करीब से होकर गुजरते हैं। फिलहाल इस काम को अमेरिकी तट रक्षक बल अंजाम देता है।
विज्ञापन
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
3 of 10
इंग्लैंड में अगर किसी शोक सभा में आपको जाना है और आप किसी कारणवश उसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको पेशेवर शोक मनाने वाले मिल जाएंगे। ये जो अंतिम संस्कारों और अन्य शोक सभाओं में आपकी जगह मौजूदगी दर्ज कराते हैं। ये पेशेवर शोक मनाने वाले दो घंटे में 70 डॉलर यानी आज के करीब साढ़े चार हजार रुपए तक कमा लेते हैं।
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
4 of 10
ईसाई शादियों में आप देखेंगे कि दुल्हन का ख्याल रखने के लिए ब्राइड्समेड होती हैं। ज्यादातर ब्राइड्समेड दुल्हन के रिश्तेदारों या उसकी सहेलियों में से चुनी जाती हैं। लेकिन अगर किसी को ब्राइड्समेड नहीं मिल रही है तो वे पेशेवर ब्राइड्समेड भी मिल जाती हैं। इन पेशेवर ब्राइड्समेड को एक शादी समारोह में शिरकत करने के 300 से 2000 डॉलर तक मिल जाते हैं। यानी करीब 20 हजार से एक लाख रुपए तक।
विज्ञापन
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
5 of 10
आपने वन्य और ग्रामीण इलाकों में चंद सपेरों को सांपों का जहर निकालते हुए देखा शायद देखा हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में अच्छी तन्ख्वाह पाने वाले ऐसे पेशेवर जहर निकलाने वाले लोग भी होते जिन्हें मेडिकल कंपनियां काम या कोई दूसरी फर्म काम पर रखती है। ये लोग सबसे जहरीले सांपों का जहर निकालते हैं। सांपों का जहर को दवाओं के निर्माण में मददगार होता है।
विज्ञापन
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
6 of 10
दुनिया के कई शहरों में कडलर की जॉब भी जोर पकड़ रही है। जापान में ये बहुत आम है। कडलर वो पेशेवर लड़कियां होती हैं जो लोगों के लिए तकिया तक बन जाती हैं। तो तभी ये कडलर्स उन्हें थपकी देकर अपने से लिपटाकर सुलाती हैं।
विज्ञापन
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
7 of 10
समंदर की लहरों पर कुत्ते के साथ सर्फिंग करना आसान नहीं है। इस एडवेंचरस स्पोर्ट की ट्रेनिंग देने के लिए भी कुछ चुनिंदा सी-साइट रिसॉर्ट्स में लोगों को काम पर रखा जाता हैं।
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
8 of 10
पालतू कुत्तों के फूड बनाने वाली कुछ कंपनियां ऐसे लोगों को काम पर रखती हैं जो कुत्ते के खाने को चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच करते हैं।
मोटी कमाई के ऐसे दिलचस्प तरीके, काम कुछ नहीं और पैसा खूब
9 of 10
अगर आपको लाइन में खड़ा होना नहीं सुहाता है तो आप ऐसे पेशेवर लोगों को हायर कर सकते हैं जो आपके काम लिए घंटों लाइन में खड़े रह सकते हैं। अमेरिका-यूरोप में ये लोग हफ्ते में एक हजार डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए तक कमा लेते हैं।