फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

विज्ञापन
1 of 7
संघ लोकसेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर्स इरा सिंघल को 53 फीसदी अंक मिले हैं। आयोग ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंक ऑनलाइन कर दिए हैं। इरा ने सिविल सेवा परीक्षा-2014 में कुल 2,025 अंक में से 1,082 (53.43 फीसदी) अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

2 of 7
सिविल सेवा परीक्षा हर साल प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार तीन स्तर पर आयोजित होती है। इस परीक्षा से आईएएस, आईएफएस, आईपीएस अफसर जैसे देश के टॉप ब्यूरोक्रेट चुने जाते हैं।
विज्ञापन

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

3 of 7
सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 1750 अंक और साक्षात्कार 275 अंक का होता है। इरा ने मुख्य परीक्षा में 920 और साक्षात्कार में 162 अंक प्राप्त कर कुल 1,082 अंक हासिल किए हैं। सिविल सेवा में दूसरे स्थान पर रहने वाली केरल की रेनु राज को कुल 1,056 (52.14 फीसदी) अंक मिले हैं।

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

4 of 7
माता-पिता अनीता सिंघल व राजेंद्र सिंघल की इकलौती संतान ने नि:शक्त होने के बावजूद चुनौतियों का सामना करते हुए यूपीएससी की परीक्षा एक बार नहीं बल्कि चार बार पास की है।
विज्ञापन

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

5 of 7
कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाली इरा ने एफएमएस से एमबीए किया और भूगोल विषय का चयन कर सर्वोच्च शिखर को छुआ। इरा कहती हैं, ‘अब दुनिया मेरे जैसों को अलग तरीके से देखने लगेगी।’ मेरी हमेशा से इच्छा कुछ अलग करने की ही रही है।
विज्ञापन

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

6 of 7
इरा के सफर की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। जब उन्होंने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी। इसमें उन्होंने 815वीं रैंक हासिल की और भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी बनीं। लेकिन उन्हें मेडिकल तौर पर इसके लिए अयोग्य बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने कम प्रतिशत नंबरों में ही टॉप कर लिया इरा ने आईएएस

7 of 7
इरा की लंबाई 4.5 फुट है। इसके बाद उन्होंने अपने हक की लड़ाई के लिए सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया। जहां से राहत मिली, जिसका नतीजा है कि वे वर्तमान में हैदराबाद में आईआरएस की ट्रेनिंग ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें