फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

विज्ञापन
1 of 8
पहले के समय में लोग अपनी नौकरी छोड़ने से डरते थे या छोड़ने से पहले ये सुनिश्चित कर लते थे कि उनके पास दूसरी नौकरी जरूर हो। लेकिन अब वक्त बदला है, लोक चुनौती लेने लगे हैं। कई लोग एक नौकरी छोड़ कर दूसरी करते हैं तो कई अपना बिजनेस शुरू करते हैं। ऐसे लोगों को नौकरी छेड़ने पर क्या महसूस होता है, आप भी जान लीजिए।

विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

2 of 8
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि नौकरी छोड़ने के बाद न जाने जिंदगी कैसे कटेगी खासकर अगर दूसरी नौकरी नहीं ढूंढी है तो। लेकिन ऐसा नहीं है, नौकरी छोड़ने के बाद की दुनिया भी उतनी ही मजेदार और खुश हो सकती है जितनी कि पहले थी।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

3 of 8
अगर आपने नौकरी छोड़ने का फैसला ले ही लिया है तो याद रखें, छोड़ने के बाद भी अपने फैसले पर टिके रहेंगे। कम से कम तब तक, जब तक आपको खुद फिर से नौकरी करने की जरूरत महसूस नहीं होती। फिर चाहे कितने अच्छे ऑफर आएं, घर वाले जोर डालें लेकिन इस आजादी भरी जिंदगी को खुल कर जिएं।

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

4 of 8
नौकरी छोड़ने के बाद आप कई तरह के लोगों से मिल पाते हैं। नौकरी में तो ऑफिस के वहीं पुराने लोग, उसी तरह से काम करने वालों से आपका सामना होता है लेकिन नौकरी छोड़ने के बाद आप जहां चाहें घूम सकते हैं और तरह-तरह के लोगों से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

5 of 8
ऐसा नहीं है कि नौकरी छोड़ने के बाद आपके पाच अचानक से ही पैसे की किल्ल्त होने लगेगी। जाहिर है पहले से भी आपने कुछ बचत की होगी। इसलिए बाद में कम पैसे में भी आप आराम से जिंदगी चला सकते हैं।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

6 of 8
ऐसा नहीं होगा कि नौकरी छोड़ते ही आपके सारे सपने पूरे होने लगेंगे जो नौकरी की वजह से अटके पड़े थे थोड़ा वक्त दीजिए और संयम रखिए, धीरे-धीरे सब हो जाएगा।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

7 of 8
शुरू-शुरू में नौकरी छोड़ने का फैसला कठिन लग सकता है लेकिन अगर इसके बाद आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो धैर्य बनाए रखें। ऐसा नहीं है कि कोई स्थिति हमेशा एक जैसी रहती है। आपको ये डर लगा रहेगा कि पता नहीं बिजनेस चलेगा या नहीं, लेकिन कम से कम एक बार कोशिश जरूर करें। वरना नौकरी में लौटने का विकल्प तो हमेशा ही रहेगा आपके पास।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो पहले ही जान ले ये 7 जरूरी बातें

8 of 8
ऐसा नहीं है कि ये चुनौतीपूर्ण काम करने वाले आप अकेले हैं। ऐसे कई लोग रहे हैं जिन्होंने कठिनाइयों को पार कर आपना रास्ता बनाया है। जब भी ऐसे लोगों से मिले तो उनके बारे में जानने की कोशिश करें, आपको प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें