फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

विज्ञापन
1 of 9
सरकारी नौकरी हासिल करना तो सभी का सपना होता है और इसके लिए लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग भी लेते हैं। इनमें से कुछ लिखित परीक्षा में पास हो जाते हैं, लेकिन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के स्तर पर वे पिछड़ जाते हैं।
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

2 of 9
ऐसे लोग इंटरव्यू में खुद को साबित नहीं कर पाते। इस कारण कुछ लोग चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठा देते हैं। खुद सरकार ने भी चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू के दौरान होने वाली धांधली को माना है।
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

3 of 9
इसी धांधली को देखते हुए सरकार की यह पहल सराहनीय है कि जूनियर पोस्ट की नौकरियों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा। इस पहल के बाद कई चयन बोर्ड जूनियर पोस्ट की नौकरियों में चयन प्रक्रिया से इंटरव्यू प्रक्रिया को हटाने जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इसका प्रारूप तैयार कर दिया है।

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

4 of 9
इस संबंध में सचिवों की समिति ने अपनी रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंप दी है। इस प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में एसएससी के ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत होने भर्ती में साक्षात्कार से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

5 of 9
इसके बाद बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में होने वाली भर्तियों में छूट दी जाएगी। जनवरी- 2016 तक लोअर ग्रेड की सभी नौकरियों से इंटरव्यू समाप्त किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने तो इसकी घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

6 of 9
`शिक्षा बचाओ′ आंदोलन के सह-संयोजक अतुल कोठारी के अनुसार, नौकरियों के चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू हटाना केंद्र सरकार की बड़ी पहल है। सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर और टेक्नीशियन जैसे पदों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया का क्या लाभ?
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

7 of 9
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए तो अभ्यर्थी की दक्षता को आंका जाना चाहिए। इंटरव्यू प्रक्रिया सिर्फ अधिकारी स्तर के पदों के लिए रहनी चाहिए, जहां समय-समय पर निर्णय क्षमता की जरूरत होती है।

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

8 of 9
कई अवसरों पर यह देखने में भी सामने आया है कि कुछ अभ्यर्थी लिखित एग्जाम में अच्छे अंक लाते है, लेकिन इंटरव्यू में उन्हें कम अंक मिलते हैं, जिसके कारण वे मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाते। इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को जरूर राहत मिलेगी। यह एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन

जूनियर नौकरियों में इंटरव्यू खत्म, बेरोजगार युवा ध्यान दें

9 of 9
इस बदलाव के बाद परीक्षाओं में धांधलियों को रोकने के लिए सभी विभाग ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाएंगे। ऑनलाइन स्क्रीनिंग करके मेरिट सूची भी ऑनलाइन जारी की जाएगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें