10+2 के बाद सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आगामी नवंबर में 1, 15 और 22 नवंबर को संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
2 of 8
इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट पास करने के बाद एलडीसी (लोअर डिविजन क्लर्क) और डाटा एंट्री ऑपरेटर बनने का मौका मिलेगा। अब वक्त आ गया है कि इस एग्जाम की जमकर तैयारी शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
3 of 8
अगर रोजाना आठ से दस घंटे इस एग्जाम से जुड़े विषयों का अभ्यास किया जाए, तो सफलता पाना मुश्किल नहीं है। बेहतर कॅरियर के लिहाज से कुछ दिन की यह मेहनत अधिक नहीं है। इस परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य अध्ययन, गणित और अंग्रेजी से 50-50 प्रश्न पूछे जाते हैं और 200 प्रश्नों के उत्तर दो घंटे में हल करने होते हैं।
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
4 of 8
इस परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए अपने लक्ष्य पर फोकस रखें और एग्जाम के सिलेबस के टॉपिक के अनुसार उनकी तैयारी करें। गणित के भाग में साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं दूरी, समय और काम, दशमलव, अंश, अनुपात-समानुपात, औसत, प्रतिशत, वर्गमूल, लाभ-हानि आदि का जमकर अभ्यास करें।
विज्ञापन
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
5 of 8
इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और अंग्रेजी के भाग से सबसे ज्यादा अंक जुटाए जा सकते हैं, इसलिए इन विषयों को हल करने में महारत हासिल कर लें। सबसे पहले सामान्य अध्ययन का हिस्सा सॉल्व करें क्योंकि तकरीबन 20 मिनट में आप सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
6 of 8
सामान्य अध्ययन में दसवीं तक पढ़ी गई किताबों से विज्ञान, सामाजिक ज्ञान और करंट अफेयर्स के प्रश्न शामिल होते हैं। सामान्य अध्ययन के लिए ल्यूसेंट जैसी किताबों की सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा नियमित अखबार और प्रतियोगी परीक्षा की पत्रिकाओं का अध्ययन भी उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
7 of 8
इसके बाद अंग्रेजी का सेक्शन चुनें, इस भाग में एरर, कॉम्पिरिहेंशन, क्लॉज टेस्ट से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके जवाब देने में भी अधिक समय नहीं लगता। यदि रिजनिंग के सवालों को हल करने की कला जानते हैं, तो रीजनिंग के प्रश्नों को भी आप जल्दी से हल कर सकते हैं। लेकिन, यह तभी संभव है, जब आपने पहले इसका जमकर अभ्यास किया हो।
SSC परीक्षा के लिए बड़े काम के हैं ये टिप्स, 12वीं पास बेरोजगार जरूर पढ़ें
8 of 8
इसके अलावा इस परीक्षा के पिछले प्रश्नपत्रों के साथ मॉक टेस्ट की तैयारी करें। घड़ी में तय समय देकर प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें। इससे परीक्षा के पैटर्न पर सही तैयारी और आपकी स्थिति का सही अंदाजा लग पाएगा। इसके अलावा नियमित एक घंटा टाइपिंग का अभ्यास भी जरूर करें।