आर्थिक हितों के चलते आज कोई भी जॉब आसान नहीं रह गई है। लेकिन ये बातें होने लगें तो समझ लें कि अब जॉब और बॉस बदलने का वक्त आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
2 of 9
लोगों को जल्दी-जल्दी जॉब से निकाला जाने लगे। हालात ऐसे हो जाएं कि आप खुद की जॉब सिक्यॉरिटी के बारे में दिनभर सोचने लगें। तो ज्यादा सोचिए मत, नई जॉब ढूढ़ना शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
3 of 9
आपको ये अहसास होने लगे कि आपका बॉस घमंडी है। उसे सामान्य तरीके से पेश आना नहीं आता। ऐसे बॉस को बदल लेने में ही भलाई। क्योंकि किसी भी संस्था के लिए उसके कर्मचारियों के लिए उनका बॉस ही सबसे बड़ा प्रेरणाश्रोत होता है।
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
4 of 9
अगर फील होने लगे कि आपकी नौकरी में फ्लैक्सिबिलिटी की गुंजाइश नहीं है। आपको लगने लगे कि लगातार नाइट शिफ्ट करने से आपकी सेहत और स्वभाव बदलने लगा है। आपको ये मलाल होने लगे कि आप दिन में अपने दोस्तों और करीबियों के साथ पार्टी वगैरह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो फिर नौकरी बदलने में ही भलाई है।
विज्ञापन
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
5 of 9
अगर बॉस या अन्य सहकर्मियों के साथ आपकी बात-चीत नहीं होती। मसलन, कम्यूनिकेशन न के बराबर है तो ये चिंता का विषय है। इस कम्यूनिकेशन गैप की वजह से आपके आस-पास एक प्रकार का नकारात्मक माहौल बनता है, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। इसलिए ऐसी जगह काम करना पसंद करें जहां सभी के साथ आप हंस-बोल सकें।
विज्ञापन
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
6 of 9
निजी कंपनियों में कर्मचारियों का शोषण होना आम है। अगर आपको लगता है कि आप भी इसके शिकार होते जा रहे हैं, जो क्रेडिट आपको मिलना चाहिए उसे बॉस ले जाता है। तो तुरंत नई जॉब और नए बॉस के लिए सीवी अपडेट कर लीजिए।
विज्ञापन
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
7 of 9
रोज-रोज एक ही तरह के काम से आजिज आ गए हैं और अब आपको लगता है कि रोज के ढर्रे में आप फिट नहीं हो पा रहे हैं, आप चाहते हैं कि कुछ नया करने का मौका मिले। तो ये सही समय है कि आप ऐसी जॉब का चयन करें जिसमें आप अपना सौ फीसदी दे पाएं।
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
8 of 9
आपको लगने लगे कि आपके सहकर्मी आपके लेवल के नहीं है, आप उनके साथ सहज नहीं हो पाते या आप किसी भी कारण से अपने सहकर्मियों से नफरत करते हैं तो नई जॉब ढूंढ़ लेना चाहिए। क्योंकि जिस दफ्तर में आप काम करते हैं वहां के सारे कर्मचारी परिवार के सदस्य की तरह लगने चाहिए।ऐसा अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी है।
गलती आपकी न भी हो तो भी समस्याओं के लिए आपको निशाना बनाया जाने लगे, आपको लगने लगे कि अब बेवजह परेशान किया जा रहा है, इन बातों के चलते आप का स्वभाव घरवालों और करीबियों के साथ भी बदलने लगे और आप बात-बात चिल्लाने लगें। ऐसे में तुरंत नई नौकरी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।