फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

विज्ञापन
1 of 9
ये नौकरियां आने वाले समय में भी सुरक्षित रहेंगी जिन्हें आप चुन सकते हैं। शिक्षक की नौकरी ऐसी है कि चाहे कितनी भी तकनीकें आ जाएं, लेकिन इनकी जरूरत हमेशा रहेगी। फिर चाहे वो स्मार्टक्लास के लिए हो या साधारण। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी चाहते हैं तो अच्छा रहेगा कि नई तकनीकों से भी थोड़ी दोस्ती कर लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

2 of 9
भारत में तूफान, बाढ़, भूकंप, सूखा जैसी कई आपदाएं आती रहती हैं और तब जरूरत पड़ती है आपदा प्रबंधन की। ऐसी कई निजी कंपनियां और एनजीओ हैं जो आपदा प्रबंधकों को नौकरी पर रखते हैं। आप चाहें तो इस ओर सोच सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

3 of 9
भारत में तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है इसलिए आने वाले समय में भी अच्छे आर्कीटेक्ट और सिविल इंजीनियर की जरूरत पड़ेगी। जैसे जैसे इमारतों का निर्माण बढ़ेगा वैसे वैसे यह नौकरी भी।

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

4 of 9
लोगों का बीमार बड़ना जैसे खत्म ही नहीं हो रहा क्योंकि उनकी दिनचर्या ही सेहसमंद नहीं रह गई है। ऐसे में लोगों को ज्यादा असरदार मेडिकल सेवाएं देने और उनकी खोज करने की नौकरी अच्छी हो सकती है। सेहत के क्षेत्र में अच्छे शोधकर्ताओं की जरूरत है।

विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

5 of 9
आजकल भले ही कोई बहुत अमीर न हो लेकिन शादी धूमधाम से ही करना चाहता है। इस कारण देश में वेडिंग प्लानर यानी शादी की देखरेख और तैयारियां करने वालों की मांग बढ़ गई है। ये लंबे समय तक चलने वाली नौकरी है। अगर आपके पास नए नए आईडिया हैं तो आप भी वेडिंग प्लानर बनने की सोच सकते हैं।

विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

6 of 9
जैसे जैसे पढ़ाई के कोर्स और नौकरियों के विकल्प बढ़ते जा रहे हैं वैसे वैसे बच्चों और उनके माता पिताओं में उधेड़बुन भी बढ़ रही है। ऐसे में एक करियर काउंसलर उन्हें इस समस्या से निकाल सकता है कि बच्चे के लिए क्या पढ़ाई करना सबसे उचित है। यानी करियर काउंसलिंग भी एक अच्छी नौकरी है अगर आप लोगों को समझाने में तेज हैं तो।
विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

7 of 9
फैशन डिजाइनिंग का चाव पिछले कुछ समय में ज्यादा बढ़ा है। लोग कपड़े पहनना तो छोड़ेंगे नहीं और नया नया फैशन भी आता रहेगा इसलिए इसे भी विकल्प की तरह रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए खास पढ़ाई की भी जरूरत होती है। आने वाली पीढ़ी इस तरफ सोच सकती है।

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

8 of 9
दुनिया भर में सोशल मीडिया के बढ़ते चलन ने एक नई नौकरी भी खोल कर रख दी है। इसे कहते हैं सोशल मीडिया मार्केटिंग जिसमें कंपनियां अपने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के पेज पर कंपनी का नाम बनाने के लिए और अच्छी मार्केटिंग करने के लिए खास लोगों को नौकरी पर रखते हैं। अगर आप इसकी ट्रेनिंग लेने की सोच सकते हैं तो आपके लिए नौकरी का एक और विकल्प खुल जाएगा।
विज्ञापन

अगर आप चुनेंगे ये नौकरियां तो मजे से कट जाएगी उम्र

9 of 9
स्मार्टफोन की मांग बढ़ने से कई तरह की ऐप की मांग भी बढ़ी है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले लोग ऐप बनाने की नौकरी कर सकते हैं। इस क्षेत्र में बहुत प्रगति है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें