अगर आप भी सरकारी टीचर बनना चाहते हैं और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद काम की है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
Trending Videos
विज्ञापन
TET परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बेरोजगार जरूर पढ़ें
2 of 6
यूपी सचिव परीक्षा प्राधिकारी ने शासन के पास शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 के लिए आवेदन 25 नवंबर 2015 को जारी करने और परीक्षा दो फरवरी 2016 को कराने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
TET परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बेरोजगार जरूर पढ़ें
3 of 6
रजिस्ट्रार परीक्षा नियामक प्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि आवेदन पत्र जारी करने की तिथि में बदलाव हो सकता है परंतु परीक्षा दो फरवरी को ही होगी।
TET परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बेरोजगार जरूर पढ़ें
4 of 6
दूसरी तरफ अब बीटीसी प्रशिक्षुओं को भी नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। बीटीसी 2011 सत्र के लिए घोषित भर्ती में बीटीसी 2012 वालों को मौका दिए जाने से संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में 15 हजार शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
TET परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बेरोजगार जरूर पढ़ें
5 of 6
शासन एवं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कोर्ट में यह तर्क रखा गया है कि बीटीसी प्रशिक्षुओं की नियुक्ति वरिष्ठता क्रम के आधार पर की जाती है। पहले 2011 के बीटीसी प्रशिक्षुओं का चयन पूरा करने के बाद ही 2012 के प्रशिक्षुओं को मौका दिया जाना चाहिए।
TET परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, बेरोजगार जरूर पढ़ें
6 of 6
इसके साथ यह भी तर्क दिया जा रहा है कि 15 हजार शिक्षक भर्ती के विज्ञापन के बाद बीटीसी 2012 का रिजल्ट आया है, ऐसे में इन प्रशिक्षुओं को आगामी भर्ती में अवसर दिया जाए।