फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

विज्ञापन
1 of 8
12वीं पास खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय बाद उत्तर मध्य रेलवे स्पोर्ट्स कोटे के तहत 2000 और 1900 रुपये ग्रेड पे के लिए इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

2 of 8
उत्तर मध्य रेलवे में लंबे समय से खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। स्पोर्ट्स कोटे के तहत रेलवे में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग भी खिलाड़ी कर रहे थे।
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

3 of 8
फिलहाल अब आरआरसी इलाहाबाद के माध्यम से रेलवे ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू होगी। ग्रुप सी में होने वाली इस भर्ती के लिए जल्द ही आरआरसी विज्ञापन जारी करेगा।

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

4 of 8
कुल 48 पदों पर स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जाने वाली भर्ती में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ग्रेड पे 2000 और 1900 के 21 पद हैं। ये सभी पद एथलेटिक्स, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों के लिए हैं।
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

5 of 8
इसी तरह 1800 ग्रेड पे के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, टेबिल टेनिस के खिलाड़ी कुल नौ पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

6 of 8
इलाहाबाद मंडल में 1900 ग्रेड पे के 18 पदों में हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन के खिलाड़ियों की भर्ती होगी। इन सभी स्पोर्ट्स कोटे के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होने चाहिए।
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

7 of 8
2000 और 1900 ग्रेड पे वाले पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट 50 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। एससी, एसटी को नियमानुसार छूट देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

12वीं पास खिलाड़ी कर लें तैयारी, रेलवे लाया नौकरियों की सौगात

8 of 8
1800 ग्रेड पे के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2016 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें