फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
1 of 7
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में कई पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

2 of 7
जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें यूडीसी, एलडीसी, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लेबोरेटरी असिस्टेंट आदि के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

3 of 7
वेतनमान के तौर पर यूडीसी को 5,200-20,200 रुपये एवं 2,400 रुपये का ग्रेड पे जबकि एलडीसी को 5,200-20,200 रुपये एवं 1,900 रुपये का ग्रेड पे, प्रोफेसर को 37,400-67,000 रुपये एवं 10,000 रुपये का ग्रेड पे, एसोसिएट प्रोफेसर को 37,400-67,000 रुपये एवं 9,000 रुपये का ग्रेड पे, असिस्टेंट प्रोफेसर को 15,600-39,100 रुपये एवं 6,000 रुपये का ग्रेड पे, लेबोरेटरी असिस्टेंट को 5,200-20,200 एवं 2,800 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

4 of 7
इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तारीख 10 सितंबर, 2015 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

5 of 7
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार पूर्णरुप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा, संबंधित शैक्षिक दस्तावेजों व अन्य प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, पुष्प विहार, एमजी रोड, नई दिल्ली- 110017' के पते पर भेजें।
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

6 of 7
इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इन सभी पदों पर नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध के लिए की जाएगी। हालांकि इन नियुक्तियों की समय सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सरकारी नौकरी का मौका, क्लर्क के पदों पर भर्ती

7 of 7
आवेदकों का अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.dipsar.ac.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें